Home Lifestyle Health Bhune Chane Khane Ke Fayde: ठंड में रोज खाएं ये जादुई चीज…दिल...

Bhune Chane Khane Ke Fayde: ठंड में रोज खाएं ये जादुई चीज…दिल बन जाएगा बाहुबली, हड्डियों से कभी नहीं आएगी कट-कट की आवाज!

0
4


Last Updated:

Bhune Chane Khane Ke Fayde: ठंड के मौसम बहुत-सी चीजों का सेवन किया जाता है. लेकिन अगर आपने भुने हुए चने खाने शुरू कर दिया तो आप बलवान बन जाएंगे.

X

चने

चने का जानें यह फायदा आप हो जाएंगे हैरान

Bhune Chane Khane Ke Fayde: ठंड में बहुत-सी चीजों को खाने से सेहत को फायदा मिलता है. इसमें भुना और भिगोया हुआ चना भी शामिल है. कई लोग इसे खाते भी हैं लेकिन उन्हें फायदों के बारे में नहीं पता होता. ऐसे में Bharat.one ने बात की डॉक्टर से. उन्होंने बताया कि भुना हुआ चना खाना सेहत के लिए कितना अच्छा माना जाता है. चने में आयरन, फाइबर, फॉलेट, कार्ब्स और प्रोटीन होता है. शरीर को स्वस्थ और फिटनेस को बरकरार रखने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भी चने को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं.

वर्कआउट के बाद प्रोटीन के रूप में ज्यादातर लोग आहार में सुपरफूड को जरूर शामिल करते हैं. यह मांसपेशियों को पोषण देता है.

भुने हुए चने खाने के फायदे
डॉक्टर जितेंद्र पाल त्रिपाठी ने बताया कि ये छोटे चने डिशेस को स्वादिष्ट बनाने के साथ-साथ कुछ खास स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करते हैं. इस सुपर फूड को संपूर्ण प्रोटीन के तौर पर डाइट में शामिल किया जाता है. यह अमीनो एसिड का अच्छा स्रोत है और शाकाहारियों को ताकतवर बनाने में मदद करता है.

वजन को कंट्रोल करे
इसमें अधिक मात्रा में फाइबर होता है, जिसकी वजह से लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस करता है. ऐसे में चना को खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है।. ‌चना में सोडियम की मात्रा कम होती है जिससे कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता. यह पाली अनसैचुरेटेड फैट का अच्छा स्रोत होता है जो आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं जिसके कारण हार्ट डिजीज पैदा होने का खतरा कम होता है.

चना में ग्लाइसेमिक इंडेक्स का लेवल कम होता है.  ये ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है. डायबिटीज मरीज अपनी डाइट में इसको को शामिल कर सकते हैं. इसमें बहुत अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज को तोड़ने में सहायता करता है. आंत से जुड़ी परेशानियों में चने का सेवन बेहतर माना जाता है. यह पेट को साफ करने में सक्षम होता है. भिगोया हुआ काला या अंकुरित चने खाने की सलाह हेल्थ एक्सपर्ट्स भी देते हैं. अगर आप चने को गुड़ के साथ खाते हैं तो इससे शरीर में आयरन की कमी को दूर करने में मदद मिल सकती है.

इसे भी पढ़ें – हार्ट अटैक-डायबिटीज को ठिकाने लगा देगी ये चाय! मोटी तोंद भी होगी गायब, पोषक तत्वों की है दुकान!

हड्डियां हो जाएंगी मजबूत
भुने चने को ठंड के मौसम में खाने से हड्डियां मजबूत हो सकती हैं. इतना ही नहीं इसके सेवन से पाचन संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है. चने में पाए जाने वाले पोषण इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में भी मदद कर सकते हैं. अगर आप इनका रोजाना सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल में रखा जा सकता है. सर्दियों के मौसम में पाचन की समस्या काफी देखने को मिलती है.

homelifestyle

ठंड में रोज खाएं ये जादुई चीज…दिल बन जाएगा बाहुबली, लंबी है फायदों की लिस्ट

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-bhune-chane-khane-ke-fayde-good-for-heart-bones-help-in-weight-loss-local18-8966789.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here