Last Updated:
Ayurvedic Homemade Laddu Recipe: सर्दियों में लोगों को जोड़ों में दर्द, गठिया का दर्द, कमजोर इम्यून सिस्टम के कारण सर्दी-जुकाम, बुखार आदि समस्याएं काफी परेशान करने लगती हैं. ऐसे में एक्ट्रेस भाग्यश्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसे पौष्टिक और हेल्दी घर के बने लड्डू…और पढ़ें
भाग्यश्री का बनाया ये लड्डू रेसिपी ठंड में हड्डियों का दर्द दूर करे. PC instagram/bhagyashree.online/canva
Ayurvedic Homemade Laddu Recipe: मीठा हर किसी को पसंद होता है, लेकिन कुछ लोग मीठा खाने से इसलिए परहेज करते हैं, क्योंकि इससे डायबिटीज, मोटापा आदि होने का डर सताता है उन्हें. हालांकि, कम मात्रा में जब आप कुछ भी खाते हैं तो इससे सेहत को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता है. आप हेल्दी चीजों को सीमित मात्रा में खाएं तो आप स्वस्थ रह सकते हैं. इसी तरह मीठे का भी सेवन करना चाहिए. एक्ट्रेस भाग्यश्री (Bhagyashree) ने एक ऐसे ही लड्डू की रेसिपी बताई है, जो मीठा तो है, लेकिन पौष्टिक, स्वादिष्ट और सेहतमंद भी है. यह एक खास प्रकार का लड्डू (bhagyashree laddu recipe for winter) है, जिसे सर्दियों में आप जरूर खाएं.
सर्दियों में खाएं ये घर का बना पौष्टिक लड्डू
इस घर के बने लड्डू में फोलेट, विटामिन बी, पोटैशियम, कैल्शियम, मैंगनीज, सेलेनियम मौजूद है, जिसे खाकर आपकी हड्डियां मजबूत रहेंगी. अर्थराइटिस का दर्द दूर हो सकता है. ब्लड शुगर लेवल रेगुलेट होता है. शरीर में हॉर्मोनल इम्बैलेंस को सुधारता है. रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है. शरीर को स्टैमिना और एनर्जी प्रदान करता है.
लड्डू बनाने के लिए आपको चाहिए
चना दाल- डेढ़ कटोरी
गुड़-डेढ़ से दो चम्मच
मखाना- आधा कटोरी
काजू- 6-7
बादाम-5-6
पिस्ता-5-6
अखरोट-5-6
घी- 2 बड़ा चम्मच
गोंद- एक छोटी कटोरी
काली मिर्च पाउडर- 12-15 दाने
अजवाइन- 1/2 छोटा चम्मच
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-bhagyashree-homemade-ayurvedic-laddu-recipe-for-winter-it-reduce-arthritis-pain-regulate-blood-sugar-give-energy-how-to-make-laddu-in-hindi-8968289.html

















