Last Updated:
Ayodhya: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है. करियर से लेकर लव लाइफ तक में आज उनके सितारे जोरदारी से चमक रहे हैं. आज शादी के बारे में सोच सकते हैं और परिवार में पैसों को लेकर चल रहा विवाद खत्म…और पढ़ें
राशि फल
अयोध्या: वैदिक ज्योतिष गणना के अनुसार एक निश्चित समय अंतराल पूरा करने के बाद सभी ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन सहित राशि चक्र के 12 राशि के जातकों पर देखने को मिलता है. हिंदू पंचांग के अनुसार आज 18 जनवरी है और राशि चक्र की 12 राशि की पहली राशि मेष राशि होती है, इसके स्वामी मंगल ग्रह होते हैं. मेष राशि के जातक के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है, व्यापार, करियर और लव लाइफ का जीवन कैसे व्यतीत होगा आइए जानते हैं.
शुभ है आज का दिन
अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम बताते हैं कि आज 18 जनवरी है और आज का दिन मेष राशि के जातक के लिए बेहद शुभ रहेगा. व्यापार में वृद्धि के योग बनेंगे, धन आगमन के मार्ग प्रशस्त होंगे और लव लाइफ में भी लंबे समय से चल रहा विवाद खत्म होगा. इसके साथ ही करियर में भी सफलता मिलेगी.
अपने पार्टनर को दें स्पेस
मेष राशि के जातक की लव लाइफ की बात करें तो आज का दिन अच्छा है, कोई परेशानी नहीं आएगी बस कुछ चीजों का ध्यान रखें. जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा. आज आप विवाह के बारे में भी विचार कर सकते हैं. रिलेशनशिप में बहस में नहीं पड़ें. आपका एटीट्यूड महत्वपूर्ण है और आपको पार्टनर को पर्सनल स्पेस भी देने की जरूरत है.
बिजनेस का होगा विस्तार
करियर के बारे में बात की जाए तो सीनियर का साथ मिलेगा. बिजनेस करते हैं तो भी यह समय अच्छा रहेगा. बिजनेस के लिहाज से परेशानियां नहीं होंगी. भाग्यशाली लोग अपने बिजनेस का विस्तार विदेश तक भी कर सकते हैं.
आर्थिक स्थिति की बात करें तो मेष राशि के जातक के लिए आज का दिन बेहद खास रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार में चल पैसों को लेकर चल रहे विवाद खत्म होंगे और पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं तो भी लाभ मिलेगा.
Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradesh
January 18, 2025, 10:59 IST
लव लाइफ, करियर और पैसा, मेष राशि वालों के लिए आज सब शुभ ही शुभ! जानें राशिफल
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

















