Home Lifestyle Health Health Tips: दांत की बीमारियों को घरेलू नुस्खे से करें दूर, दर्द...

Health Tips: दांत की बीमारियों को घरेलू नुस्खे से करें दूर, दर्द से मिनटों में मिल जाएगी राहत, देखें आजमाकर

0
4


Last Updated:

Health Tips: दांतों में झनझनाहट होने पर खाना-पीना मुश्किल हो जाता है, ऐसी ही कई ओरल प्रॉब्लम होती हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है. ऐसे में अमेठी के दांतों के एक्सपर्ट डॉटर मनोज तिवारी ने इसके घरेलू उपाय के बारे में बताए. इन…और पढ़ें

X

दांतों

दांतों की समस्या के उपयोगी औषधि 

अमेठी: दांतों में झनझनाहट कैविटीज और अन्य समस्याओं को लेकर हर कोई परेशान रहता है, लेकिन क्या आपको पता है कि किचन में रखी कुछ खास चीज इन समस्याओं को दूर कर सकती है. ऐसे में आप हमेशा हमेशा के लिए इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं. आज की खबर में हम आपको यही जानकारी देंगे कि कैसे हम दातों की झनझनाहट और कैविटीज के साथ अन्य समस्याओं को दूर कर सकते हैं.

जानें कौन-कौन सी चीजें करना है इस्तेमाल



1- लौंग: लौंग तो हम अक्सर पान के साथ इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि लौंग दांतों के लिए भी फायदेमंद औषधि के रूप में काम करती है. इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं और दांतों के लिए रामबाण औषधि की तरह काम करते हैं.

2- तेल नमक और हल्दी: दांतों की समस्याओं के लिए तेल नमक और हल्दी भी कामगार औषधि के रूप में काम करता है. दांतों में पेस्ट के रूप में इसमें मालिश करने से दांतों में पीलापन दूर होता है. इसके साथ ही कैबिटीज की समस्या और दातों में अन्य समस्या खत्म होती है.

3- लहसुन: खाली पेट लहसुन चबाने और लहसुन के रस को दांतों में मलने से भी दातों में झनझनाहट कीड़े की समस्या और दुर्गंध की समस्या खत्म होती है. यह एक फायदेमंद औषधि के रूप में कारगर है.

4- अमरूद की दतून: अमरूद की दतून भी दांतों के लिए फायदेमंद औषधि है. अमरूद की दातुन लगातार करने से दांतों के जोड़ों में दर्द जैसे समस्या को जड़ से खत्म किया जा सकता है.

एक्सपर्ट डॉटर मनोज तिवारी के मुताबिक इन समस्याओं के लिए यह औषधीय कारगर होती हैं. यह  ऐसी जड़ी बूटियां हैं, जो किचन में आसानी से मिल जाएंगी और हमारे आसपास आसानी से मिल सकती हैं. इससे हमें कहीं जाने की जरूरत नहीं होती और हम आसानी से इसका उपयोग कर स्वस्थ हो सकते हैं.

homelifestyle

दांत की बीमारियों को घरेलू नुस्खे से करें दूर, दर्द से मिनटों में मिलेगी राहत


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-home-remedies-toothache-pain-health-expert-amethi-clove-oil-salt-turmeric-garlic-guava-teeth-beneficial-local18-8967661.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here