Tuesday, February 24, 2026
34 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

घर के मंदिर में भूलकर भी न रखें ऐसी मूर्तियां , वरना हो जाएंगे परेशान, छिन जाएगा सारा सुख-चैन!


Last Updated:

Mandir Vastu Tips: घर के मंदिर में पूजा पाठ पूजा अर्चना और आराधना करने के बाद भी कुछ लोगों के जीवन में दुख समस्याएं आती रहती हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा इसलिए होता है कि मंदिर में स्थित देवी देवता, भगवान या अपने इष्ट…और पढ़ें

X

घर

घर के मंदिर में कैसी मूर्ति होनी चाहिए 

ओम प्रयास/हरिद्वार. सभी कार्यों में सफलता और मोक्ष प्राप्ति के लिए देवी देवताओं और भगवान की पूजा अर्चना, पूजा पाठ, मंत्रों का जाप करना सबसे श्रेष्ठ बताया गया है. हिंदू धार्मिक ग्रंथो के अनुसार भगवान की आराधना पूजा पाठ करने के लिए विशेष स्थान या पौराणिक स्थान पर बने मंदिर में जाकर विधि अनुसार जल अर्पित करना, फल फूल अर्पित करके पवित्र मन और हृदय से भगवान की आराधना करने पर विशेष लाभ मिलता है. घर में सुख शांति बनी रहे और नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव खत्म करने के लिए साधक अपने घरों में मंदिर बनवाकर उसमें अपने ईष्ट देव की मूर्ति या चित्र लगाकर आराधना करते हैं. घर के मंदिर में पूजा पाठ पूजा अर्चना और आराधना करने के बाद भी कुछ लोगों के जीवन में दुख समस्याएं आती रहती हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा इसलिए होता है कि मंदिर में स्थित देवी देवता, भगवान या अपने इष्ट देव की मूर्ति शास्त्रों के अनुसार नहीं है.

घर के मंदिर में कैसी मूर्ति होने पर दोष लगता है, इसकी जानकारी Bharat.one पर साझा करते हुए हरिद्वार के विद्वान ज्योतिषी पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि घर के मंदिर में पूजा पाठ, पूजा अर्चना, आराधना आदि करने के बाद भी दुख, परेशानी, आर्थिक समस्या या अन्य बाधाएं आ रही हैं, तो मंदिर में लगी मूर्ति शास्त्रों के अनुरूप नहीं है. घर के मंदिर में लगी कैसे मूर्ति होनी चाहिए और कैसे मूर्ति नहीं होनी चाहिए इन सभी बातों को लेकर धार्मिक ग्रंथो में वर्णन किया गया है. यदि आप पूजा पाठ, पूजा अर्चना करने के लिए घर के मंदिर में मूर्ति रखते हैं, तो ध्यान रखें कि मूर्ति या चित्र खंडित न हो और मंदिर की मूर्ति केमिकल युक्त होने पर साधकों को विपरीत फल प्राप्त होता है. पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि घर के मंदिर में मिट्टी या अष्टधातु से बनी हुई मूर्ति रखकर पूजा पाठ, पूजा अर्चना करने पर लाभ होता है. घर के मंदिर में जो मूर्ति रखकर पूजा की जाती है, वह साफ सुथरी होनी चाहिए.

पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि घर के मंदिर में मूर्ति रखकर पूजा पाठ, आराधना करने पर विशेष फल की प्राप्ति होती है. कभी भी घर के मंदिर में मूर्ति स्थापित नहीं करनी चाहिए या फिर यूं कहें कि घर के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा नहीं की जाती है. मंदिर में मूर्ति स्थापित करके प्राण प्रतिष्ठा करने का महत्व होता है. पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि घर के मंदिर में एक देवता या भगवान की एक ही मूर्ति रखनी चाहिए. एक से अधिक होने पर विपरीत फल प्राप्त होता है. घर में कभी भी शिवलिंग की स्थापना नहीं करनी चाहिए बल्कि घर के मंदिर में छोटा शिवलिंग रखकर आप पूजा पाठ करेंगे तो भोलेनाथ सभी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे और जीवन में चल रही समस्याएं खत्म हो जाएंगी.

Note: घर के मंदिर में कैसी मूर्ति रखकर आराधना करने पर दोष लगेगा इसकी ज्यादा जानकारी के लिए आप हरिद्वार के विद्वान ज्योतिषी पंडित श्रीधर शास्त्री से उनके फोन नंबर 9557125411 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.

homedharm

घर के मंदिर में भूलकर भी न रखें ऐसी मूर्तियां , वरना हो जाएंगे परेशान

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Hot this week

कब्ज के कारण और प्राकृतिक उपाय जानें, पेट साफ रखने के लिए जरूरी टिप्स.

कब्ज आजकल की लाइफस्टाइल से जुड़ी एक आम...

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...

Topics

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img