Last Updated:
Mauni Amavasya Upay: मौनी अमावस्या पर जहां पितरों की पूजा-अर्चना, कर्मकांड, तर्पण आदि से पितृ प्रसन्न होते हैं, तो वहीं इस दिन हरिद्वार में गंगा स्नान करने का विशेष महत्व है.
मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान
हरिद्वार. 12 महीने और 24 पक्ष में अनेकों पर्व त्योहारों का आगमन सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए होता है. किस दिन किस देवी-देवता की पूजा अर्चना करें, इसकी संपूर्ण जानकारी का वर्णन धार्मिक ग्रंथों से प्राप्त होता है. साल में कुल 12 अमावस्याओं का आगमन होता है. सभी अमावस्याओं में माघ मास की मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya 2025) का सबसे अधिक महत्व बताया गया है. इस दिन कुछ खास कार्य करने से लाभ मिलता है. मौनी अमावस्या पर जहां पितरों की पूजा-अर्चना, तर्पण, कर्मकांड आदि करने से पितृ प्रसन्न होते हैं, तो वहीं इस दिन हरिद्वार में गंगा स्नान करने का विशेष महत्व है. शास्त्रों के अनुसार, माघ मास में होने वाला मौनी अमावस्या का पर्व दैहिक, दैविक और भौतिक सुखों को प्रदान करने वाला है.
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार मौनी अमावस्या 29 जनवरी को है. इस अमावस्या पर ऐसे कौन से उपाय हैं, जिन्हें करने से किस्मत के सितारे बदल जाएंगे, इसकी ज्यादा जानकारी Bharat.one को देते हुए उत्तराखंड के हरिद्वार के पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि हिंदू कैलेंडर के माघ मास में मौनी अमावस्या का आगमन होता है. मौनी अमावस्या सभी अमावस्या में सबसे खास होती है. इस दिन पितरों के निमित्त धार्मिक अनुष्ठान, कर्मकांड, तर्पण आदि करने से पितृ दोष से मुक्ति मिल जाती है लेकिन मौनी अमावस्या के दिन कोई भी धार्मिक कार्य अनुष्ठान करने से पूर्व यदि हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी पर मां गंगा के मंत्रों उच्चारण करते हुए गंगा स्नान किया जाए, तो दैहिक, दैविक और भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है. गोमुख से मां गंगा का उद्गम हुआ है, इसके बाद मां गंगा पहाड़ों के विभिन्न स्थानों से होते हुए समतल क्षेत्र हरिद्वार में सबसे पहले आती हैं. कुंभ नगरी और भगवान ब्रह्मा की तपस्थली होने के कारण हरिद्वार में गंगा स्नान का सबसे अधिक महत्व है.
गंगा स्नान के बाद दान का महत्व
पंडित शास्त्री आगे बताते हैं कि मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान के बाद अपने अनुसार दान आदि से सभी पाप खत्म हो जाते हैं और आत्मिक शांति मिलती है. व्यक्ति को सभी सुखों की प्राप्ति होती है और जीवन-मरण के सभी बंधन टूट जाते हैं. ऐसा करने से भौतिक सुखों की प्राप्ति होने की धार्मिक मान्यता है.
NOTE: मौनी अमावस्या के महत्व की ज्यादा जानकारी के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषी पंडित श्रीधर शास्त्री से उनके फोन नंबर 9557125411 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.
Dehradun,Uttarakhand
January 20, 2025, 11:00 IST
मौनी अमावस्या पर जरूर करें ये काम, खुल जाएगी किस्मत!
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.







