Agency:Bharat.one Madhya Pradesh
Last Updated:
Meen Rashifal Today: मीन राशि वालों को आज का दिन कई उतार-चढ़ाव लेकर आने वाला है. 21 जनवरी 2025 को करियर, लव लाइफ, आर्थिक स्थिति किस प्रकार से रहेगी उज्जैन के आचार्य ने विस्तार से बताया, जानें सब..
21 जनवरी 2025 आज का मीन राशिफल.
उज्जैन. मीन राशि वालों के लिए आज यानी 21 जनवरी 2025 का दिन कैसा रहने वाला है? इस पर उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज ने विस्तार से चर्चा की. उन्होंने बताया कि आज मीन राशि वालों को किस क्षेत्र में कौन से काम करना है और किस काम से दूरी बनाकर रखना है, ताकि दिन शुभ बीते.
करियर
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से सामान्य रहने वाला है. इस राशि के जातक आज जो भी कार्य करें, सोच-समझकर करें. साथ ही करियर के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा.
व्यापार
व्यापार-कारोबार के लिहाज से आज का दिन मध्यम रहेगा. व्यापारियों के लिए तरक्की के अवसर बन रहे हैं. लेकिन, व्यापार में पैसा इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं तो अधिक विचार करके फैसला लें, नहीं तो नुकसान हो सकता है.
स्वास्थ्य
मीन राशि के जातक को अपने स्वास्थ्य पर आज विशेष ध्यान देना होगा. आज के दिन उनका स्वास्थ्य मध्यम रहने वाला है. लेकिन, लोग जो लंबी बीमारी से पीड़ित है, उन्हें स्वास्थ्य में आराम लगने के योग भी बन रहे हैं.
आर्थिक स्थिति
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन काफ़ी अच्छा रहने वाला है. पुराने दिनों के हिसाब से आज आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. साथ ही धन-धान्य मे वृद्धि होगी.
शिक्षा
मीन राशि के जातकों को आज शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे. आज के दिन किसी पर एक दम भरोसा न करें, नहीं तो नुकसान होने के योग बन रहे हैं.
लव लाइफ
लव लाइफ के हिसाब से आज दिन सामान्य है. पार्टनर से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है. वाणी पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. साथ ही वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा.
दान
मीन राशि के जातक जो दान पुण्य मे रुचि रखते हैं, उन्हें चाहिए आज हनुमानजी महाराज को लड्डू का भोग लगाएं, उसके बाद गरीबों में भोग का प्रसाद बांट दें. इससे आने वाले संकट टल जाएंगे.
Ujjain,Madhya Pradesh
January 21, 2025, 08:24 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-aaj-ka-meen-rashifal-pisces-horoscope-today-love-career-business-astrological-prediction-ups-downs-in-job-local18-8973992.html







