Saturday, March 7, 2026
36 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Mauni Amavasya 2025 Rashifal: मौनी अमावस्या इन 6 राशिवालों के लिए शुभ, खुलेंगे तरक्की के द्वार, मिलेगी खुशखबरी!


Last Updated:

Mauni Amavasya 2025 Rashifal: मौनी अमावस्या का पावन पर्व 29 जनवरी बुधवार को है. इस बार की मौनी अमावस्या 6 राशि के लोगों के लिए शुभ साबित होगी. इनके लिए तरक्की के द्वार खुलेंगे और कोई खुशखबरी भी मिल सकती है. ज्य…और पढ़ें

मौनी अमावस्या इन 6 राशिवालों के लिए शुभ, खुलेंगे तरक्की के द्वार!

मौनी अमावस्या का राशियों पर प्रभाव.

मौनी अमावस्या का पावन पर्व 29 जनवरी बुधवार को है. मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ का अमृत स्नान भी होगा. इस दिन लोग नदियों में स्नान करने के बाद दान करते हैं. स्नान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. मौनी अमावस्या के अवसर पर मौन व्रत रखने का भी विधान है. हर साल माघ कृष्ण अमावस्या के दिन मौनी अमावस्या मनाई जाती है. इस बार की मौनी अमावस्या 6 राशि के लोगों के लिए शुभ साबित होगी. इनके लिए तरक्की के द्वार खुलेंगे और कोई खुशखबरी भी मिल सकती है. उज्जैन के महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिषाचार्य डॉ. मृत्युञ्जय तिवारी का कहना है कि इस बार की मौनी अमावस्या मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, धनु और मीन राशि के लोगों के लिए शुभ फलदायाी होगी.

मेष: मौनी अमावस्या का दिन मेष राशिवालों के लिए शुभ होगा. इस दिन आप अपने किसी एक सपने को पूरा कर सकते हैं. लक्ष्य हासिल करने में सफलता प्राप्त होगी. इस दिन आप कोई नया बिजनेस प्लान लागू कर सकते हैं. वाद विवाद में सफलता मिलेगी. सेहत ठीक रहेगी. मानसिक शांति के लिए योग और अध्यात्म की मदद लेंगे. यह दिन आपके लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है.

वृषभ: मौनी अमावस्या का दिन वृषभ राशि के लोगों के लिए नई संभावनाओं से भरा हुआ है. करियर में आगे बढ़ने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे. कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा. आप अपने काम को पूरा करेंगे, बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. धन मामले में फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें. मन को सकारात्मक रखकर काम करेंगे तो कई चुनौतियों का हल हो जाएगा.

मिथुन: मौनी अमावस्या का दिन मिथुन राशि के लोगों के लिए खास होगा. नौकरी और बिजनेस करने वाले लोगों को कुछ महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हो सकता है. यह समय आगे बढ़ने के लिए अनुकूल है. लोगों का भी सहयोग प्राप्त होगा. इस दिन आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है. परिवार में आनंद का माहौल रहेगा. इस दिन आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा, आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे.

कर्क: कर्क राशि के लोगों को मौनी अमावस्या पर करियर में कोई नया अवसर प्राप्त हो सकता है. यह नौकरी या बिजनेस में आगे बढ़ने का सुनहरा मौका हो सकता है, आपको मौके को हाथ से जाने नहीं देना चाहिए. हालांकि आप नए काम के बारे में अच्छी तरह से सोच लें, फिर निर्णय लें. इस दौरान मांगलिक कार्यों में आपका मन लगेगा. मानसिक शांति के लिए योग और ध्यान करें.

धनु: मौनी अमावस्या के अवसर पर धनु राशि के लोग कोई नया काम या प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं. यह आपके लिए शुभ फलदायी होगा. इस दिन आपकी मुलाकात प्रभावशाली लोगों से हो सकती है, जो आगे चलकर आपके लिए नए अवसर पाने में मददगार होंगे. इस दिन आप निवेश कर सकते हैं. बिजनेस से जुड़े लोग काम का विस्तार करने के लिए नई योजना बना सकते हैं.

मीन: मौनी अमावस्या के दिन मीन राशि के लोगों के यश और कीर्ति में बढ़ोत्तरी होगी. बिजनेस करने वाले लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे. इस दिन आपको कोई पार्टनरशिप या डील मिल सकती है, जिससे आपकी उन्नति होगी. इस दिन आपके पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी. दांपत्य जीवन सुखमय हो सकता है. आप दूसरों की बातों को भी सुनें, इससे नए विचार मिलेंगे.

homeastro

मौनी अमावस्या इन 6 राशिवालों के लिए शुभ, खुलेंगे तरक्की के द्वार!

Hot this week

Kandariya Mahadeva Temple This Khajuraho temple is made of over 800 sculptures and large stones | 800 से ज्यादा मूर्तियां और बड़े पत्थरों को...

होमफोटोधर्म800 से ज्यादा मूर्तियां और पत्थरों को काटकर...

किचन में नया ट्रेंड! राइस पेपर शीट्स से बनाएं हेल्दी और कुरकुरे स्नैक्स, जानें आसान टिप्स

होमफोटोलाइफ़फूडमैदे का हेल्दी विकल्प है राइस पेपर शीट्स,...

Topics

Kandariya Mahadeva Temple This Khajuraho temple is made of over 800 sculptures and large stones | 800 से ज्यादा मूर्तियां और बड़े पत्थरों को...

होमफोटोधर्म800 से ज्यादा मूर्तियां और पत्थरों को काटकर...

किचन में नया ट्रेंड! राइस पेपर शीट्स से बनाएं हेल्दी और कुरकुरे स्नैक्स, जानें आसान टिप्स

होमफोटोलाइफ़फूडमैदे का हेल्दी विकल्प है राइस पेपर शीट्स,...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img