Agency:Bharat.one Jharkhand
Last Updated:
Potato twister in Jamshedpur: विवेक जी के स्टॉल पर आपको पकौड़ों की वैरायटी का अद्भुत संगम मिलेगा. गोभी, ब्रोकली, पनीर, शिमला मिर्च, मशरूम, और यहां तक कि ओयस्टर से बने पकौड़े भी उपलब्ध हैं.
फूड
आकाश कुमार ,जमशेदपुर: जमशेदपुर का आदित्यपुर क्षेत्र अपने स्वादिष्ट और यूनिक स्ट्रीट फूड के लिए प्रसिद्ध होता जा रहा है. यहां अंबेडकर चौक के पास विवेक जी का स्टॉल लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बना हुआ है. विवेक जी अपने स्टॉल पर कुछ अनोखी पकौड़े की वैरायटी और खासतौर पर पोटैटो ट्विस्टर रोल के लिए मशहूर हैं.
अनोखी पकौड़े की वैरायटी
यहां पर आपको गोभी, ब्रोकली, पनीर, शिमला मिर्च, मशरूम और ओयस्टर जैसी सामग्रियों से बने पकौड़े मिलेंगे. इनकी खास बात यह है कि इन सभी पकौड़ों को एकदम ताजा सामग्री और बेहतरीन मसालों के साथ बनाया जाता है। पकौड़ों की कीमत मात्र 20 रुपए प्रति प्लेट है, जो स्वाद और बजट दोनों के लिहाज से लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है.
पोटैटो ट्विस्टर रोल
स्टॉल का सबसे यूनिक आइटम है पोटैटो ट्विस्टर रोल. इसमें एक आलू को खास ट्विस्टर मशीन में काटा जाता है, फिर उसे मसालों और ब्रेडक्रम से कोट कर गर्म तेल में फ्राई किया जाता है. इसका स्वाद इतना लाजवाब है कि जो एक बार खा ले, वह बार-बार इसे खाने आता है. इस डिश की कीमत भी मात्र 20 रुपए है, जो इसे और आकर्षक बनाती है. यहां पकौड़े का लुत्फ उठाने आए संतोष ने बताया कि इस दुकान के पकौड़े और पोटैटो ट्विस्टर का स्वाद लाजवाब है. दाम भी बहुत उचित हैं, इसलिए मैं यहां अक्सर आता हूं.
क्यों है ये स्टॉल खास?
विवेक जी का स्टॉल स्वाद और इनोवेशन का एक बेहतरीन उदाहरण है. पकौड़े और ट्विस्टर रोल दोनों ही न केवल स्वाद में बेहतरीन हैं, बल्कि इनकी अनोखी तैयारी और यूनिक फ्लेवर हर उम्र के लोगों को आकर्षित करते हैं. तो अगर आप जमशेदपुर में हैं और कुछ अनोखा और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो विवेक जी का यह स्टॉल जरूर जाएं. कम दाम और बेहतरीन स्वाद का यह अनुभव आपको यादगार लगेगा.
Jamshedpur,Purbi Singhbhum,Jharkhand
January 21, 2025, 18:36 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-adityapur-famous-street-food-pakoda-potato-twister-plate-at-rupees20-only-local18-8973634.html

















