Agency:Bharat.one Uttar Pradesh
Last Updated:
Joint pain relief tips in winter : इस बीमारी में शरीर के जॉइंट्स में काफी दर्द होता है. जोड़ों में सूजन और चलने फिरने में भी परेशानी होती है. कुछ नहीं, बस अपनी डाइट का खास ख्याल रखें और…
सर्दियों में गठिया और अर्थराइटिस के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाए ये टिप्स
देहरादून. सर्दियों के दिनों में लोग अक्सर गठिया और आर्थराइटिस के दर्द से परेशान रहते हैं. ये बीमारी जितनी आम है, इसका इलाज भी आम तरीके से हो सकता है. गठिया और आर्थराइटिस के पेशेंट को बस अपनी डाइट का खास ख्याल रखना होगा. इसके मरीज को ठंडी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. मोटी दालों से परहेज करना चाहिए. लोग सर्दी के मौसम में कम पानी पीते हैं जिससे डिहाइड्रेशन हो सकता है. ये जोड़ों के दर्द को बढ़ाता है, इसीलिए सही मात्रा में पानी पीना भी एक उपाय है.
बढ़ जाती हैं मुश्किलें
देहरादून के आयुर्वेदिक चिकित्सक सिराज सिद्दीकी Bharat.one से कहते हैं कि सर्द दिनों में जोड़ों के दर्द से पीड़ित लोगों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं. ऐसे में अगर आप अर्थराइटिस या गठिया जैसी बीमारी से परेशान हैं तो आपको और एहतियात बरतने की जरूरत है. अर्थराइटिस और गठिया एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर के जॉइंट्स में दर्द होता है. जोड़ों में सूजन और चलने फिरने में भी काफी दिक्कत होती है.
सिराज सिद्दीकी कहते हैं कि गठिया यूरिक एसिड बढ़ने से होता है. कई लोगों को सर्दियों के दिनों में कम पानी पीने की आदत होती है, जिससे हाइड्रेशन नहीं हो पता है और जोड़ों में दर्द बना रहता है. ऐसे लोग प्यूरीन डाइट से परहेज करें क्योंकि उससे दिक्कतें बढ़ जाती हैं. मोटी दालें जैसे उड़द, छोले, राजमा, गोभी और बैगन का इस्तेमाल न करें. इसके अलावा पालक का ज्यादा सेवन भी ऐसे मरीजों को नुकसान पहुंचाता है.
इनसे होगी परेशानी
डॉ. सिराज सिद्दीकी के अनुसार, गठिया के दर्द से परेशान लोगों को तला-भुना हुआ भोजन नहीं करना चाहिए. चीनी की ज्यादा मात्रा का सेवन भी आपको परेशानी में डाल सकता है. रात को ऐसे भोजन का सेवन करें जिनमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम हो ताकि जोड़ों का दर्द न बढ़े. दूध, दही और मक्खन जैसे कैल्शियम युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए. ओमेगा फैटी एसिड इन रोग के लिए फायदेमंद माना जाता है, इसलिए आप ओमेगा फैटी एसिड के कैप्सूल भी ले सकते हैं.
Dehradun,Uttarakhand
January 23, 2025, 16:40 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-arthritis-and-joint-pain-in-winter-follow-these-tips-get-relief-local18-8980890.html







