Agency:Bharat.one Chhattisgarh
Last Updated:
‘बच्चे रहे स्वस्थ’ अभियान का उद्देश्य बच्चों को स्वस्थ रखना और आयुर्वेद के महत्व को समाज तक पहुंचाना है. पतंजलि चिकित्सालय की संचालिका श्रीमती प्रतिभा शर्मा कहती हैं कि हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक बच्चा स्वस्थ …और पढ़ें
शिवांश
कोरबा. जिले में आयुर्वेद की चमत्कारी शक्ति एक बार फिर से देखने को मिली है. स्थानीय लायंस क्लब एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय और श्री शिव औषधालय के संयुक्त प्रयास से ‘बच्चे रहे स्वस्थ’ अभियान के तहत आयोजित स्वर्ण बिन्दु प्रसन्न संस्कार ने कई बच्चों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाया है. इस संस्कार का एक अद्वितीय उदाहरण नौ वर्षीय शिवांश सिंह है.
शिवांश, जो पहले एक जिद्दी लड़का था और पढ़ाई में भी उसका मन नहीं लगता था, अब अपने स्कूल में टॉपर बन चुका है. उसकी याददाश्त में भी उल्लेखनीय सुधार आया है. शिवांश के पिता, दीपका निवासी शिवशंकर सिंह बताते हैं कि उनका बेटा पहले किसी की नहीं सुनता था. लेकिन नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा की सलाह पर उन्होंने शिवांश को स्वर्ण बिन्दु प्रसन्न संस्कार कराने का निर्णय लिया. इसके बाद उनके बेटे में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला है.
प्रत्येक बच्चे को स्वस्थ रखना अभियान के उद्देश्य
डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा के अनुसार, स्वर्ण बिन्दु प्रसन्न संस्कार आयुर्वेद की एक प्राचीन पद्धति है, जिसका उल्लेख काश्यप संहिता और सुश्रुत संहिता में मिलता है. यह संस्कार बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और उनकी बुद्धि का विकास करने में मददगार होता है. विशेष रूप से, यह बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास को संतुलित करने का कार्य करता है.
शिवांश की यह कहानी साबित करती है कि आयुर्वेद में ऐसे उपाय हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत फायदेमंद हो सकते हैं. यह हमें याद दिलाता है कि हमें अपने बच्चों को आयुर्वेद के लाभों से अवगत कराना चाहिए और उनकी स्वास्थ्य से जुड़ी हर संभव कोशिश करनी चाहिए. स्वस्थ बच्चे, स्वस्थ समाज की स्थापना की दिशा में पहला कदम होते हैं और इस तरह के अभियानों का महत्व और भी बढ़ जाता है.
Korba,Korba,Chhattisgarh
January 23, 2025, 17:54 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-children-stay-healthy-campaign-the-children-fate-changed-with-the-magical-power-of-ayurvedic-swarn-bindu-prasanna-local18-8981088.html







