Home Food गुलाबी चाय: कश्मीरी चाय बनाने की विधि और फायदे

गुलाबी चाय: कश्मीरी चाय बनाने की विधि और फायदे

0
6


Last Updated:

गुलाबी चाय, कश्मीरी चाय या कहवा, कश्मीर की पारंपरिक चाय है. इसका गुलाबी रंग और अनोखा स्वाद इसे खास बनाता है. यह चाय सर्दियों में गर्माहट और ऊर्जा देती है, साथ ही पाचन सुधारती है.

कभी पी है गुलाबी चाय? घर पर बनाएं कश्मीर की यह खास चीज, शरीर को मिलेग जान

कहवा चाय की रेसिपी.

क्या आपने कभी गुलाबी चाय के बारे में सुना है? गुलाबी चाय को कश्मीरी चाय या कहवा चाय के नाम से भी जाना जाता है. यह कश्मीर की पारंपरिक और खास चाय है. इसका खूबसूरत गुलाबी रंग और अनोखा स्वाद इसे हर चाय प्रेमी की पसंद बना देता है. यह केवल चाय नहीं, बल्कि सेहत, स्वाद और सर्दियों में गर्माहट का बेहतरीन संयोजन है. खासतौर पर ठंड के मौसम में इसे पीने से न सिर्फ शरीर को ऊर्जा मिलती है, बल्कि यह आपको ठंड से भी बचाती है.

गुलाबी चाय न केवल स्वाद और रंग में अद्भुत है, बल्कि यह आपकी सेहत का भी ख्याल रखती है. इसे घर पर बनाकर कश्मीर के पारंपरिक स्वाद का आनंद लें और अपने शरीर को ठंड के मौसम में गर्म और ऊर्जावान बनाएं. यह खास चाय एक बार चखने के बाद आपकी फेवरेट बन जाएगी…

गुलाबी चाय के लिए सामग्री:

  1. कश्मीरी ग्रीन टी या गुलाबी चाय की पत्तियां – 2 चम्मच
  2. पानी – 2 कप
  3. बेकिंग सोडा – 1 चुटकी
  4. ठंडा पानी – 1/4 कप
  5. दूध – 1 कप
  6. इलायची – 2-3 (कुटी हुई)
  7. चीनी या नमक – स्वादानुसार
  8. कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (बादाम, पिस्ता) – सजावट के लिए

गुलाबी चाय बनाने की विधि:
कहवा चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में 2 कप पानी गर्म करें. इसमें कहवा चाय की पत्तियां डालें और धीमी आंच पर उबालें. अब इसमें एक चुटकी बेकिंग सोडा डालें और चम्मच से इसे अच्छे से चलाएं. इससे चाय का रंग गाढ़ा हो जाएगा. इसमें 1/4 कप ठंडा पानी डालें और इसे 2-3 मिनट और उबलने दें. अब एक अलग पैन में दूध गर्म करें और इसे चाय के बेस में डालें. दूध डालने से चाय गुलाबी रंग में बदल जाएगी. इसमें इलायची और स्वादानुसार नमक या चीनी डालें. इसे कप में डालें और ऊपर से कटे हुए बादाम और पिस्ता डालकर सजाएं.

गुलाबी चाय के फायदे
इसमें मौजूद दूध और ड्राई फ्रूट्स तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं. ठंड के मौसम में यह चाय शरीर को गर्म रखती है और ठंड से बचाने में मदद करती है. इलायची और अन्य मसाले पाचन में सुधार करते हैं. यह चाय तनाव को कम करने और शरीर को आराम देने का काम करती है. गुलाबी चाय में मौजूद मसाले इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं.

homelifestyle

कभी पी है गुलाबी चाय? घर पर बनाएं कश्मीर की यह खास चीज, शरीर को मिलेग जान


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-kashmiri-pink-tea-kahwa-chai-recipe-a-perfect-blend-of-health-and-taste-in-winters-8982450.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here