Agency:Bharat.one Jharkhand
Last Updated:
Aaj Ka Kanya Rashifal: देवघर के आचार्य ने बताया कि आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए खास है. आज धन लाभ का अच्छा योग है. हालांकि, कुछ क्षेत्र में सचेत रहने की भी जरूरत है. जानें आज का दिन कैसा गुजरेगा…
25 जनवरी 2025 आज का कन्या राशिफल.
देवघर: 25 जनवरी 2025, आज माघ महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है. आज ज्येष्ठा नक्षत्र भी है. आज ध्रुव योग और व्याघात योग का निर्माण होने जा रहा है. वहीं, आज चंद्रमा वृश्चिक राशि मे संचरण करने वाले हैं. इस हिसाब से आज का दिन कन्या राशि के ऊपर क्या प्रभाव डालेगा? जानते हैं देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल से..
करियर
करियर के दृष्टिकोण से आज का दिन बेहद खास है. नौकरीपेशा वाले जातकों को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है. उस जिम्मेदारी को पूरे आत्मविश्वास के साथ पूरा करेंगे. ऑफिस में वाहवाही भी मिलेगी. समाज में मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी. छोटी-मोटी यात्रा भी करना पड़ सकती है.
आर्थिक
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए खास रहने वाला है. मंदा व्यापार अचानक से चल पड़ेगा. जिसकी दवा दुकान है, उसका व्यापार अच्छा चलेगा. आर्थिक मजबूती होगी. खर्च कम और आमदनी ज्यादा होने के कारण बैंक बैलेंस भी बढ़ने वाला है.
घर-परिवार
परिवार के दृष्टिकोण से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है. किसी बात को लेकर पिता से बहस हो सकती है. किसी भी बात को तूल न दें, वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें सब अच्छा होगा. किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है.
लव लाइफ
लव लाइफ आज अच्छी रहने वाली है. हालांकि, थोड़ी झड़प भी हो सकती है. जीवनसाथी के साथ किसी आध्यात्मिक यात्रा पर निकल सकते हैं. आज का दिन रोमांस भरा रहने वाला है.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा नहीं है. सचेत रहने की जरूरत है. शारीरिक कष्ट झेलना पड़ सकता है. कोई पुरानी बीमारी आपको परेशान कर सकती है.
Deoghar,Jharkhand
January 25, 2025, 06:53 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-aaj-ka-kanya-rashifal-virgo-horoscope-today-love-career-business-astrological-prediction-bank-balance-increase-local18-8983926.html







