Home Lifestyle Health सर्दियों में हड्डियां न हो जाएं कमजोर, विटामिन D की कमी को...

सर्दियों में हड्डियां न हो जाएं कमजोर, विटामिन D की कमी को इन सब्जियों से करें दूर, नस-नस में आ जाएगी ताकत

0
3


Agency:Bharat.one Uttar Pradesh

Last Updated:

Health Tips: यूपी में बस्ती राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय रघुनाथपुर के चिकित्साधिकारी डॉक्टर सौरभ ने शरीर में विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए कई टिप्स दिए. उन्होंने कहा कि गोभी, ब्रोकली, मशरूम, पालक, गाजर, …और पढ़ें

X

Internet 

Internet 

हाइलाइट्स

  • विटामिन D की कमी से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं.
  • गोभी, ब्रोकली, मशरूम विटामिन D के अच्छे स्रोत हैं.
  • सहजन, हरसिंगार की पत्तियां हड्डियों के लिए फायदेमंद हैं.

बस्ती: विटामिन-D हमारे शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. यह हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करता है. साथ ही शरीर के अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में भी काफी मदद करता है. बस्ती राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय रघुनाथपुर के चिकित्साधिकारी डॉक्टर सौरभ (BAMS, MS) ने टिप्स दिए. अमृता विश्व विद्यापीठम यूनिवर्सिटी केरल से पढ़ाई कर चुके हैं.

डॉक्टर सौरभ ने Bharat.one से बताया कि विटामिन-D की कमी से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं. इससे आपकी मांसपेशियों में कमजोरी आ सकती है. साथ ही चिड़चिड़ापन, सुन्नपन, सिरदर्द और जोड़ों में दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं. विटामिन-D का मुख्य स्रोत धूप है, लेकिन इसके अलावा भी कुछ चीजें हैं, जो विटामिन-D की कमी को पूरा कर सकते हैं.

विटामिन डी की कमी को ऐसे करें पूरा

डॉ. सौरभ बताते हैं कि यदि शरीर में विटामिन-D की कमी है और लक्षण दिखाई दे रहा है तो उसे पूरा करने के लिए खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा. कुछ चीजों को अपने डाइट में शामिल कर विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकते है. आइए जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं.

गोभी और ब्रोकली:- गोभी और ब्रोकली में विटामिन-D और विटामिन-C की भरपूर मात्रा पाई जाती है. ये हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती देने में मदद करती हैं. इसका सेवन आप तरह-तरह के डिशेज बनाकर कर सकते है. जिन लोगों को यूरिक एसिड की समस्या है, उन्हें गोभी का सेवन विशेषज्ञ की सलाह से करना चाहिए.

मशरूम:– यह भी विटामिन-D का एक अच्छा स्रोत माना जाता है. जो हड्डियों के स्वास्थ्य, प्रतिरक्षा कार्य और समग्र कल्याण के लिए आवश्यक एक महत्वपूर्ण सूक्ष्म पोषक तत्व है.

पालक और गाजर:– पालक में आयरन और गाजर में विटामिन-A की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है. पालक का सेवन आप साग के रूप में और गाजर का सेवन सलाद के रूप में कर सकते हैं.

सहजन (मोरिंगा) का पाउडर:– डॉ. सौरभ बताते हैं कि सहजन का पूरा पौधा ही स्वास्थ्य लाभों से परिपूर्ण होता है. इसके पत्तियों को सुखाकर पाउडर बनाकर इसका सेवन करना चाहिए. इसमें बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट होता है. सहजन में विटामिन B और C की प्रचुर मात्रा होती है. सुबह और शाम एक चम्मच सहजन पाउडर पानी में मिलाकर सेवन करना फायदेमंद होता है. सहजन की फल का सेवन सब्जी, सांभर के रूप में कर सकते है.

हरसिंगार की पत्तियां:- हरसिंगार की पत्तियों का काढ़ा हड्डियों के दर्द, संधिवात और डिसपॉइंट जैसी समस्याओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसके लिए 100 ग्राम पत्तियां 200 ग्राम पानी में उबालकर 50 ग्राम तक कम कर लें और फिर उसे छानकर सुबह-शाम पी सकते हैं.

अलसी:- अलसी के बीजों का सेवन कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए अच्छा होता है. यह विटामिन D की कमी को भी पूरा कर सकता है.

काढ़ा बनाने का तरीका:- 100 ग्राम पत्तियां या पाउडर को 200 ग्राम पानी में उबालें. जब तक यह 50 ग्राम ना रह जाए. फिर इसे छानकर रोज़ सुबह और शाम पिएं. यह उपाय हड्डियों और जोड़ों के दर्द में लाभकारी होता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

homelifestyle

विटामिन D की कमी को इन सब्जियों से करें दूर, हड्डियां हो जाएंगी फौलाद


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-basti-up-ayurvedic-doctor-vitamin-d-tips-cabbage-broccoli-mushroom-spinach-carrot-drumstick-harsingar-leaves-beneficial-no-need-take-sunlight-local18-8990284.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here