Agency:Bharat.one Uttar Pradesh
Last Updated:
Chitrakoot Mandakini River: यूपी के प्रयागराज महाकुंभ में विदेशी पर्यटक बड़ी संख्या में स्नान करने पहुंचे हैं. ऐसे में माघी पूर्णिमा स्नान के बाद इटली से आए पर्यटक रामघाट स्थित मंदाकिनी नदी में आस्था की डुबकी ल…और पढ़ें
फोटो
हाइलाइट्स
- प्रयागराज महाकुंभ में विदेशी पर्यटकों की बढ़ती रुचि.
- इटली से आए पर्यटकों ने चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में स्नान किया.
- चित्रकूट की अद्वितीय खूबसूरती ने विदेशी सैलानियों को आकर्षित किया.
चित्रकूट: देशभर में आध्यात्मिकता और आस्था का केंद्र माने जाने वाले प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन पूरे जोश के साथ चल रहा है. संगम नगरी में लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे हैं, जिनमें देश-विदेश के श्रद्धालु भी शामिल हैं. इस बार भी माघ पूर्णिमा स्नान पर ऐसा ही नजारा देखने को मिला.
प्रयागराज महाकुंभ के दौरान दुनियाभर के पर्यटकों का ध्यान इस महापर्व की ओर आकर्षित हो रहा है. इटली से चित्रकूट आए एक विशेष पर्यटक समूह ने कुंभ मेले की भव्यता को करीब से महसूस किया और मंदाकिनी नदी पर पवित्र स्नान का अनुभव लिया.
धार्मिक स्थानों का किया भ्रमण
बता दें कि श्रद्धा और आस्था से ओतप्रोत इन सैलानियों ने न केवल स्नान किया. बल्कि इस अद्भुत आध्यात्मिक यात्रा को अपने जीवन का सबसे अनमोल पल भी बताया. प्रयागराज में कुंभ स्नान के बाद ये विदेशी पर्यटक अब धर्मनगरी चित्रकूट की ओर रुख कर रहे हैं. धार्मिक और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर यह पावन धरा अब विदेशी सैलानियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन रही है.
माघ पूर्णिमा स्नान के बाद इटली से आए पर्यटक रामघाट स्थित मंदाकिनी नदी में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे. स्नान के बाद उन्होंने यहां के धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया और चित्रकूट की अद्वितीय खूबसूरती को अपने कैमरों में कैद कर लिया.
विदेशी पर्यटकों ने कही ये बात
चित्रकूट पहुंचे इटली की पउला और अलीना नामक पर्यटक बहनों ने यहां के वातावरण की जमकर तारीफ की पउला ने कहा कि यहां आकर वह बहुत खुश हैं. भारत में आध्यात्मिकता और संस्कृति को इतने नजदीक से देखना एक अनोखा अनुभव है. यहां के लोग बहुत ही दयालु और सहयोगी हैं. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि यहां के लोग बहुत ही आध्यात्मिक हैं. वहीं. उनकी बहन अलीना ने कहा मुझे इंडिया बहुत पसंद है. यहां की प्रकृति धार्मिक स्थल और लोग सब कुछ अद्भुत है. मैंने कभी नहीं सोचा था कि इतना सुंदर अनुभव मिलेगा.
बता दें कि कुंभ मेले और धार्मिक स्थलों के प्रति विदेशियों की बढ़ती रुचि भारत के आध्यात्मिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जा रही है. प्रयागराज के संगम तट से लेकर चित्रकूट के रामघाट तक विदेशी सैलानियों की बढ़ती संख्या यह दर्शाती है कि भारत की धार्मिक धरोहर अब वैश्विक पहचान बना रही है.
Chitrakoot,Uttar Pradesh
February 13, 2025, 06:16 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-indias-spirituality-is-pleasing-to-foreign-tourists-who-reached-chitrakoot-local18-9028268.html







