Agency:NEWS18DELHI
Last Updated:
Delhi Graduate Chaiwala: दिल्ली के राजेंद्र नगर में ग्रेजुएट चाय वाले की धूम मची है. यहां सुबह से ही चाय पीने वालों की लंबी लाइन लग जाती है. वही, चाय पीने वाले लोग आसानी से चाय, पकौड़ा समोसे का भी स्वाद स्टॉल प…और पढ़ें
ग्रेजुएट चाय वाला
हाइलाइट्स
- दिल्ली के राजेंद्र नगर में ग्रेजुएट चाय वाला लोकप्रिय है.
- चाय के साथ ग्राहकों से दिलचस्प बातचीत करता है.
- चाय के साथ समोसा और पकौड़ा भी मिलता है.
दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली की गलियों में एक चाय वाले का नाम तेजी से वायरल हो रहा है. जो न केवल अपने चाय से लोगों का दिल जीत रहा है. बल्कि अपने बातों से सुर्खियां भी बटोर रहा है. चाय वाले का नाम है ‘ग्रेजुएट चाय वाला’ है. यह ग्रेजुएट चाय वाला जहां एक ओर चाय की कला में माहिर है. वहीं दूसरी ओर पढ़ाई में स्नातक भी है.
‘ग्रेजुएट चाय वाला अपने छोटे से स्टॉल पर चाय का स्वाद और अंदाज दोनों को लेकर काफी चर्चा में है. यहां का खास आकर्षण यह है कि यह चाय वाला सिर्फ चाय नहीं बनाता है. बल्कि ग्राहकों से दिलचस्प बातचीत भी करता है. उसकी चाय में प्रेम और ज्ञान दोनों का मिश्रण है.
ग्रेजुएट चाय वाले ने Bharat.one से बताया कि उन्होंने BA की डिग्री हासिल की है. आपको बता दें कि ग्रेजुएट चाय वाले का नाम प्रेम है. वह अपने स्नातक शिक्षा को पूरी तरह से छोड़ने के बजाय इसे एक नई पहल की तरह लिया है. चाय के स्वाद के साथ-साथ ग्रेजुएट चाय वाला हमेशा ग्राहकों को जीवन के अनमोल पाठ भी सीखाता है. उनका मानना है कि इस चाय के प्याले में न केवल स्वाद का अनुभव होता है. बल्कि जीवन के बारे में बहुत कुछ सीखा जा सकता है.
जानें क्या कहते हैं लोग
वहीं, मौजूद ग्राहकों में से रमेश नाम के ग्राहक ने Bharat.one से बातचीत में बताया कि भैया ( चाय वाला) हमेशा से ही ज्ञान की बातें करते हैं. इनके यहां से काफी टाइम से वह चाय पीते आ रहे हैं. उनकी चाय में वाकई एक स्वाद होता है. साथ ही साथ उनके बात करने का अंदाज भी उन्हें बेहद पसंद आता है.
जानें दुकान की लोकेशन
ऐसे में अगर आप भी ग्रेजुएट चाय वाले की चाय ट्राई करना चाहते हैं तो आपको ओल्ड राजेंद्र नगर नियरेस्ट स्टेशन आना पड़ेगा. यहां आपको करोल बाग पड़ेगा. आप वहां से उतरकर वॉकिंग डिस्टेंस पर आकर ग्रेजुएट चाय को ट्राई कर सकते हैं. साथ ही साथ आपको यहां पर चाय के अलावा लेमन टी, समोसा और पकौड़ा भी खाने को मिल जाएगा.
February 13, 2025, 07:16 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-delhi-graduate-chai-wala-rajendra-nagar-fasam-stall-of-samosa-pakoda-crowd-of-taste-lovers-local18-9028273.html







