Last Updated:
Strengthen Moon : कुछ सरल उपायों को अपनाकर आप न सिर्फ अपने ग्रहों को शांत कर सकते हैं, बल्कि अपने जीवन में सकारात्मकता और शांति भी ला सकते हैं.
चंद्र ग्रह को कैसे मजबूत करें?
Strengthen Moon : हमारे जीवन में कभी अच्छे तो कभी बुरे समय का सामना करना पड़ता है और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह सब हमारे ग्रहों की स्थिति पर निर्भर करता है. ग्रहों की स्थिति न सिर्फ हमारे जीवन के सुख-दुख को प्रभावित करती है, बल्कि हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर भी असर डालती है. हालांकि, ग्रहों को शांत करने और उनकी सकारात्मक शक्ति को बढ़ाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं. इन उपायों में से एक खास उपाय है-पशु-पक्षियों की सेवा. इस उपाय को अपनाने से न सिर्फ ग्रहों की बाधाएं कम होती हैं, बल्कि व्यक्ति को मानसिक शांति भी मिलती है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.
ज्योतिष के अनुसार, अगर हम किसी खास दिन में किसी खास प्रकार के पशु या पक्षी को भोजन कराते हैं, तो इससे उन दिन के देवता प्रसन्न होते हैं और हमारे जीवन की परेशानियां घटने लगती हैं. वहीं, इन पशु-पक्षियों को दाना-पानी देने से पुण्य की प्राप्ति होती है, जो हमेशा लाभकारी रहता है, चाहे हमें तत्काल फायदा दिखे या नहीं.
ग्रहों का अपना-अपना गुरुत्वाकर्षण बल होता है, जो हमारे जीवन पर असर डालता है. यह हमारे विचारों, मानसिक स्थिति और शरीर की ऊर्जा को प्रभावित करता है. सही दिशा में किए गए कर्म अच्छे परिणाम लाते हैं, जबकि गलत दिशा में किए गए कर्म से मानसिक तनाव और समस्याएं बढ़ सकती हैं. उदाहरण के लिए, अगर आपको किसी बाग के फल चाहिए, तो आप माली से लड़कर भी फल ले सकते हैं या प्यार से मांग सकते हैं. दोनों ही स्थिति में फल मिलेगा, लेकिन आपकी मानसिक स्थिति इस बात को निर्धारित करेगी कि आपको कितना कष्ट होगा और परिणाम कितना सकारात्मक होगा.
अब सवाल यह उठता है कि किस दिन किस पशु या पक्षी को भोजन कराना चाहिए?
सोमवार- चंद्रमा का दिन होता है, जो मन के स्वामी माने जाते हैं. यदि आपका मन चंचल है, तनाव है या नींद में परेशानी हो रही है, तो इस दिन मछली को आटे की गोलियां खिलाएं. इसके अलावा, सफेद गाय को आटे की लोई और पानी पिलाएं. इस उपाय से चंद्र देव की कृपा प्राप्त होती है और मानसिक शांति मिलती है.
चंद्र के दोष को दूर करने के लिए: गरीबों को चावल बांटना या उन्हें पानी पिलाना भी चंद्र की पीड़ा को कम करता है और मानसिक समस्याओं से मुक्ति दिलाता है.
February 13, 2025, 19:10 IST
कुंडली में कमजोर है चंद्र, पशु-पक्षियों की सेवा से शांत होगी ग्रह-बाधा!
















