Home Lifestyle Health मौसंबी से लेकर अनार तक…! गर्मी में शरीर के लिए कौन सा...

मौसंबी से लेकर अनार तक…! गर्मी में शरीर के लिए कौन सा जूस है सबसे फायदेमंद? जानें इसके जबरदस्त फायदे

0
6


Agency:Bharat.one Jharkhand

Last Updated:

Best beneficial fruit juices for summer: गर्मी आते ही लोगों को जूस पिने की आदत लग जाती है, जो सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं, आखिर गर्मी में शरीर के लिए सबसे ज्यादा फायदा किस जूस से…और पढ़ें

X

गर्मी

गर्मी के मौसम में कौन-से जूस सबसे ज्यादा फायदेमंद होते हैं?

हाइलाइट्स

  • गर्मी में मौसम्बी का जूस सबसे फायदेमंद है।
  • मौसम्बी का जूस विटामिन C से भरपूर होता है।
  • अनार का जूस ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है।

धनबाद. सर्दी का मौसम अपने आखिरी पड़ाव पर है और अब धीरे-धीरे गर्मी का आगमन हो रहा है. इस समय न तो ज्यादा ठंड होती है और न ही अधिक गर्मी, यानी कि यह वसंत ऋतु का समय है, लेकिन जैसे ही गर्मी तेज़ होती है, लोगों की जीवनशैली में भी बदलाव आने लगता है. सबसे ज्यादा असर खान-पान पर पड़ता है और खासतौर पर लोग ठंडे और तरल पदार्थों को अपने आहार में शामिल करना शुरू कर देते हैं. इस दौरान फलों के जूस की मांग तेजी से बढ़ती है, क्योंकि यह शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ ऊर्जा भी प्रदान करता है.

गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है. तेज धूप और पसीने के कारण शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी हो सकती है, जिससे थकान, कमजोरी और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में फलों का जूस एक बेहतरीन विकल्प साबित होता है, क्योंकि यह न सिर्फ शरीर को हाइड्रेट रखता है, बल्कि शरीर को आवश्यक पोषक तत्व भी प्रदान करता है. गर्मी के मौसम में अलग-अलग तरह के फलों के जूस की मांग बढ़ जाती है, लेकिन सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला जूस मौसम्बी का होता है. जूस विक्रेता सुजीत बताते हैं कि गर्मी के दिनों में मौसम्बी के जूस की बिक्री सबसे ज्यादा होती है, जबकि सर्दियों में इसकी मांग काफी कम हो जाती है. मौसम्बी के अलावा लोग अनार, अमरूद, केला और संतरे का जूस भी पसंद करते हैं, लेकिन बिक्री के मामले में मौसम्बी का जूस सबसे आगे रहता है.

गर्मी के मौसम में जूस की मांग बढ़ने के साथ ही उसकी कीमत भी निर्धारित होती अनार का जूस – ₹90 प्रति गिलास , मौसम्बी का जूस – ₹35 प्रति गिलास , संतरे का जूस – ₹40 प्रति गिलास, मौसम्बी का जूस क्यों है सबसे फायदेमंद? मौसम्बी का जूस न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें विटामिन C, पोटैशियम, आयरन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं. गर्मी के मौसम में इसे पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और डिहाइड्रेशन से बचाव होता है. फलों के जूस पीने के फायदे मौसंबी का जूसविटामिन C से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाता है. शरीर को डिटॉक्स करता है और पाचन तंत्र को सुधारता है।गर्मी में लू से बचाने में मदद करता है.

क्या हैं जूस के फायदे?
अनार का जूस ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और एनीमिया दूर करता है. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जिससे त्वचा चमकदार बनती है. हृदय स्वास्थ्य को सुधारता है और तनाव को कम करता है. अमरूद का जूसपेट की समस्याओं को दूर करता है और पाचन में सुधार लाता है. डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है. फाइबर से भरपूर होने के कारण वजन कम करने में सहायक है. संतरे का जूस गर्मी में हाइड्रेट रखता है और इम्यूनिटी को मजबूत करता है. स्किन को हेल्दी बनाता है और हड्डियों को मजबूत करता है. खून की कमी को दूर करता है और शरीर को ऊर्जावान बनाए रखता है. गर्मी के मौसम में अगर आप भी खुद को तरोताजा और एनर्जेटिक रखना चाहते हैं, तो मौसम्बी का जूस जरूर पिएं. यह न सिर्फ आपकी सेहत को फायदा पहुंचाएगा, बल्कि आपको गर्मी में ताजगी और ठंडक का अहसास भी देगा.

homelifestyle

मौसंबी से लेकर अनार तक…! गर्मी में शरीर के लिए कौन सा जूस है सबसे फायदेमंद?

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-which-juices-are-most-beneficial-for-cooling-and-refreshing-in-summer-know-shareer-ke-lie-kaun-sa-joos-hai-sabase-faydemand-local18-9030957.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here