Last Updated:
Shiv Ji Ka Sabse Priya Phool:महाशिवरात्रि 26 फरवरी को है. पूजा के समय भक्त शिवलिंग पर बेलपत्र, फूल, शहद और अन्य सामग्री चढ़ाते हैं. महाशिवरात्रि पर आप भगवान शिव को उनका सबसे प्रिय फूल अर्पित करें. आइए जानते हैं…और पढ़ें
शिव जी का सबसे प्रिय फूल.
हाइलाइट्स
- महाशिवरात्रि 26 फरवरी को है.
- भगवान शिव को पूजा के समय फूल अर्पित करने का बड़ा महत्व है.
- शिवजी को आक, कनेर, चिड़चिड़ा आदि के फूल चढ़ाते हैं.
महाशिवरात्रि 26 फरवरी को है. उस दिन लोग व्रत रखकर भगवान शिव को उनकी प्रिय वस्तुएं अर्पित करते हैं, ताकि भगवान भोलेनाथ प्रसन्न हो जाएं और उनकी मनोकामनाओं को पूरा कर दें. पूजा के समय भक्त शिवलिंग पर बेलपत्र, फूल, शहद और अन्य सामग्री चढ़ाते हैं. इस महाशिवरात्रि पर आप भगवान शिव को उनका सबसे प्रिय फूल अर्पित करें. उस फूल को चढ़ाने से शिव जी प्रसन्न होंगे और सभी कमी पूरी हो सकती है. आइए जानते हैं कि भगवान शिव का सबसे प्रिय फूल कौन सा है?
नित्यकर्म पूजा-प्रकाश के अनुसार, भगवान शिव को पूजा के समय फूल अर्पित करने का बड़ा महत्व है. कहा जाता है कि किसी ब्राह्मण को सोना दान करने से व्यक्ति को जो फल प्राप्त होता है, उतना फल भगवान शिव को 100 फूल चढ़ा देने मात्र से मिल जाता है. भगवान शिव को कौन से फूल चढ़ाने चाहिए? आइए जानते हैं इसके बारे में.
1. आक का फूल: यदि आप भगवान शिव को एक आक का फूल या मदार का फूल चढ़ाते हैं तो आपको 10 सोना दान करने के बाराबर फल प्राप्त होता है.
2. कनेर का फूल: जो व्यक्ति भगवान शिव को एक कनेर का फूल अर्पित करता है, उसे 1000 आक के फूलों को चढ़ाने के बराबर फल मिलता है.
3. बेलपत्र: यदि आप शिवलिंग पर एक बेलपत्र चढ़ाते हैं तो आपको हजार कनेर के फूल चढ़ाने के बराबर पुण्य फल मिल जाता है.
4. गूमा फूल: गूमा फूल को द्रोण पुष्प के नाम से जानते हैं. शिवलिंग पर हजार बेलपत्र चढ़ाने के बराबर एक गूमा का फूल है. इसे शिवलिंग पर चढ़ाकर आप हजार बेलपत्र चढ़ाने का फल प्राप्त कर सकते हैं.
5. चिड़चिड़ा का फूल: चिचिड़ा को अपामार्ग भी कहते हैं. आप शिवजी को चिचिड़ा का एक फूल चढ़ा करके हजार गूमा के फूलों के बराबर पुण्य फल प्राप्त कर लेंगे.
6. कुश का फूल: शिव जी को कुश का फूल भी प्रिय है. शिवलिंग पर कुश का एक फूल चढ़ाने से आपको हजार चिड़चिड़ा का फूल चढ़ाने का फल मिल जाता है.
7. शमी का पत्ता: जो व्यक्ति शिव जी को पूजा के समय शमी का एक पत्ता अर्पित करता है, उसे हजार कुश के फूल अर्पित करने के बराबर फल प्राप्त होता है.
8. नीलकमल: यदि आप शिवजी को एक नीलकमल पुष्प अर्पित करते हैं तो आपको हजार शमी के पत्ते चढ़ाने के बराबर फल प्राप्त होगा. कहा जाता है कि एक नीलकमल का फूल 1000 शमी के पत्तों से भी बढ़कर होता है. नीलकमल को सभी फूलों में सबसे उच्च बताया गया है.
9. धतूरा: जो व्यक्ति भगवान शिव को एक धतूरा अर्पित करता है, उसके 1000 नीलकमल अर्पित करने के समान ही फल मिलता है.
शिव जी का सबसे प्रिय फूल
भगवान शिव को शमी का फूल सबसे प्रिय है. यदि आप शमी का एक फूल शिवलिंग पर अर्पित कर देते हैं तो आपको 1000 धतूरा अर्पित करने के बराबर ही पुण्य फल प्राप्त होगा. इस तरह से देखा जाए तो आप शिव पूजा में शमी का फूल अर्पित करके अत्यधिक पुण्य फल कमा सकते हैं और अन्य सभी फूलों, बेलपत्र, धतूरा आदि की कमी को पूरा कर सकते हैं.
February 15, 2025, 08:27 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/dharm/shiv-ji-ka-sabse-priya-phool-offer-favorite-flower-of-lord-shiva-on-mahashivratri-for-blessings-9033956.html

















