Agency:Bharat.one Uttarakhand
Last Updated:
Dehradun: फिश मोमो खाने हैं तो इस दुकान पर आइये. यहां फिश की स्टफिंग वाले मोमो मिलते हैं, साथ ही इन्हें सर्व करने का तरीका भी निराला है. कस्टमर इस खास मोमो के लिए नेहरू कॉलोनी की इस दुकान पर आते हैं.
देहरादून में लीजिए लजीज फिश मोमो का स्वाद
हाइलाइट्स
- नेहरू कॉलोनी में मिलते हैं फिश मोमो.
- फिश मोमो की कीमत 100 रुपये प्रति प्लेट है.
- इन्हें इटेलियन सैलेड के साथ परोसा जाता है.
देहरादून. अगर आप उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रहते हैं और मोमो खाने का शौक रखते हैं तो आपको देहरादून के नेहरू कॉलोनी आना चाहिए. यहां आपको खास तरह के मोमो खाने के लिए मिलेंगे. जी हां, आपको यहां मछली के मोमो खाने के लिए मिल जाएंगे. सुनने में आपको अजीब लग रहा होगा लेकिन दिल्ली और पश्चिम बंगाल में फिश डम्पलिंग बनाये जाते हैं लेकिन राजधानी देहरादून में यह पहली बार है की मछली के मोमो बनाए जा रहे हैं.
नेहरू कॉलोनी में ‘क्रेविंग्स एंड मोर’ के नाम से एक दुकान है जहां शाम के वक्त फिश मोमो समेत तंदूरी फिश, तंदूरी चिकन, पनीर टिक्का, चिकन टिक्का और कई तरह के कुजिन का स्वाद मिल जाएगा. आप यहां बोनलेस फिश मोमो का स्वाद ले सकते हैं जिसकी कीमत 100 रुपये प्रति प्लेट है.
कुछ अलग करने का आया ख्याल
‘क्रेविंग्स एंड मोर’ रेस्टोरेंट के संचालक अजय ने बताया कि देहरादून खासकर नेहरू कॉलोनी में कई फेमस मोमो की दुकानें हैं जहां कई तरह के मोमो खाने के लिए मिल जाते हैं. साथ ही देहरादून की हर गली में मोमो का स्वाद आप ले सकते हैं लेकिन उन्हें लगा कि उन्हें लोगों को कुछ अलग देना चाहिए. देहरादून में कोई भी फिश मोमो नहीं बनाता है इसलिए उन्होंने यह शुरू किया.
उन्होंने बताया कि इसमें मछली को साफ करके उसे फ्राई किया जाता है. मोमो की स्टफिंग के लिए फिश के अलावा प्याज, लहसुन अदरक पेस्ट आदि इसमें शामिल किया जाता है. अलग टेस्ट देने के लिए इसमें काली मिर्च और कस्तूरी मेथी भी डाली जाती है जो इन्हें खास बनाती है.
इटेलियन सैलेड के साथ परोसे जाते हैं फिश मोमो
रेस्टोरेंट में अक्सर मोमो खाने आने वाले वरुण ने बताया कि वे इस दुकान से कई चीजों का स्वाद ले चुके हैं. वह बहुत फूडी हैं और जब उन्हें फिश मोमो का पता चला कि यहां वह बनते हैं तो उन्होंने ऑर्डर किया. उन्हें यह बहुत पसंद आये क्योंकि ये बहुत जूसी थे और उनके सर्व करने का तरीका उन्हें बहुत पसंद आया. वरुण बताते हैं कि अन्य दुकानों पर चटनी और सिर्फ प्याज ही मोमो के साथ दी जाती है लेकिन यहां इटेलियन सैलेड जिसमें पत्ता गोभी, गाजर, प्याज और कई तरह की सब्जियां भी डाली जाती है.
कहां आप ले सकते हैं फिश मोमो का स्वाद?
अगर आपको भी मछली की स्टफिंग वाले मोमो खाने हैं तो आपको इसके लिए नेहरू कॉलोनी आना होगा. यहां 100 रुपये में एक प्लेट आपको फिश मोमो दिए जाएंगे. इनका स्वाद तो बेहतरीन है ही साथ ही प्रेजेंटेशन भी बढ़िया है और दाम मुफीद.
Dehradun,Uttarakhand
February 15, 2025, 09:05 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-fish-momos-at-nehru-colony-incredible-taste-only-place-in-city-to-sell-this-chinese-food-local18-9033954.html

















