Last Updated:
Health benefits of Bathua: सर्दियों का मौसम समाप्ति की ओर है. ऐसे में यदि आपने ठंड में इस सुपरफूड का सेवन नहीं किया है तो अभी से डाइट में शामिल कर लें. ऐसा करने से सेहत को कई फायदे होते हैं. आइए जानते हैं इसके …और पढ़ें
सर्दियों के खत्म होने से पहले जरूर खाएं ये साग. सेहत को होंगे चौंकाने वाले लाभ. (Canva)
हाइलाइट्स
- बथुआ सालभर में सर्दियों के मौसम में सिर्फ 3 महीने ही मिलता है.
- बथुआ में फाइबर, विटामिन, कैल्शियम, आयरन आदि तत्व होते हैं.
- सर्दियों में बथुआ खाने से पाचन, इम्यूनिटी और हड्डियों को लाभ होगा.
Health benefits of Bathua: खानपान के लिहाज से ठंड का मौसम सबसे बेस्ट माना जाता है. इसलिए लोग तमाम चीजों का सेवन करते हैं. हरे साग में शुमार बाथुआ (बाथू) ऐसी ही चीजों में से एक है. यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है. बाथू ठंड के मौसम में सिर्फ 3 महीने ही मिलता है. इस मौसम में लोग बथुआ की रोटी, साग, रायता, पुलाव, चोखा, पूड़ी और परांठा आदि बनाकर खाते हैं. अब सर्दियों की विदाई होने वाली है, ऐसे में अगर आपने अब तक बाथुआ नहीं खाया है तो अभी से खाना शुरू कर दें. एक्सपर्ट के मुताबिक, बाथू खाने से सेहत को कई चौंकाने वाले लाभ हो सकते हैं. अब सवाल है कि आखिर बाथू सेहत के लिए कैसे फायदेमंद? बाथू में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं? इस बारे में Bharat.one को बता रही हैं डाइट फॉर डिलाइट क्लीनिक नोएडा की सीनियर डाइटिशियन खुशबू शर्मा-
बथुआ में मौजूद पोषक तत्व
सर्दियों के मौसम में बथुआ को ज्यादातर लोग अपनी प्लेट में जरूर शामिल करते है. यह सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. बता दें कि, बथुआ में पर्याप्त मात्रा में फाइबर, विटामिन ए, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस जैसे ढेर सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसके अलावा, बाथू एमिनो एसिड से भरपूर होते हैं. बथुआ की 100 ग्राम पत्तियों में लगभग 4.2 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. ये सभी तत्व ही बाथू को सुपरफूड बनाते हैं.
बथुआ से बनने वाली रेसिपी
बथुआ या बाथू को गूजफुट भी कहा जाता है. बथुआ से रोटी, साग, रायता, पुलाव, चोखा, पूड़ी और परांठा खूब बनाकर खाया जाता है. इसलिए पोषक तत्वों से भरपूर बथुआ से बनी इन को अपनी प्लेट में जरूर शामिल करना चाहिए.
बाथू का साग खाने के फायदे
– बथुआ में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज से राहत दिलाता है और पाचन में सुधार लाता है.
– बथुआ में विटामिन सी होता है, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है और एक प्रकार से सप्लीमेंट का काम करता है.
– बथुआ में भरपूर मात्रा में विटामिन के और कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद और जरूरी होता है.
– बथुआ ब्लड को डिटॉक्सिफाई करके साफ करता है और बार-बार होने वाले कील मुहांसों से राहत दिलाता है.
– बथुआ में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है और अन्य पोषक तत्व भरपूर होते हैं. ये वेट लॉस के लिए फायदेमंद है.
– बथुआ में जिंक और आयरन पाया जाता है, जिससे नजर तेज होती है और आई हेल्थ बेहतर होती है.
February 15, 2025, 12:56 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-6-surprising-health-benefits-of-bathua-full-of-nutrients-why-is-superfood-in-winter-know-fact-in-hindi-9034490.html
















