Agency:Bharat.one Jharkhand
Last Updated:
Vijaya Ekadashi Upaay: अगर आप कोर्ट कचहरी या मुकदमे से परेशान हैं, तो विजय एकादशी के दिन विशेष उपाय करें. इस दिन इस उपाय करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी प्रसन्न हो जाएंगे.
24 फरवरी को रखा जाएगा फाल्गुन माह की पहली एकादशी का व्रत
हाइलाइट्स
- विजया एकादशी पर व्रत रखें और पूजा करें।
- भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें।
- सत्यनारायण कथा का पाठ करें।
देवघर. कई बार जातक किसी कार्य पूरा करने में बार मेहनत, तो करते हैं, लेकिन किन्ही कारणवश उस कार्य में सफलता हासिल नहीं होती है. इसके साथ ही शत्रु भी परेशान कर रहा हो, तो इस सब चीजों से छुटकारा पाने के लिए फाल्गुन महीने की पहली एकादशी सबसे उत्तम रहने वाला है. क्योंकि फाल्गुन महीने की पहली एकादशी विजया एकादशी है और माना जाता है कि विजय एकादशी के दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि विधान के साथ पूजा आराधना करें और सत्यनारायण कथा का पाठ पढ़े तो हर कार्य में सफलता हासिल होगी और शत्रु पर विजय प्राप्त कर सकेंगे, तो आईए देवघर के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि फाल्गुन माह की पहली एकादशी तिथि कब है और इस दिन क्या कुछ उपाय करनी चाहिए?
क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य?
देवघर के पागल बाबा आश्रम स्थित मुद्गल ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने Bharat.one के संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि फाल्गुन माह की पहली एकादशी तिथि 24 फरवरी को पड़ रही है. एकादशी व्रत का बेहद खास महत्व होता है. एकादशी के दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पुजारा में करने से जीवन की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होगी. इस दिन सत्यनारायण कथा भी सुननी चाहिए. एकादशी व्रत के बाद द्वादशी तिथि में पारण अवश्य करनी चाहिए.
कब से शुरु हो रही है एकादशी तिथि?
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि ऋषिकेश पंचांग के अनुसार विजया एकादशी तिथि की शुरुआत 23 फरवरी दोपहर 01 बजकर 33 मिनट मे हो रही है और समापन अगले दिन यानी 24 फरवरी दोपहर 12 बजकर 33 मिनट मे हो रहा है. उदया तिथि के अनुसार 24 फरवरी को एकादशी का व्रत रखा जाएगा. इस दिन सिद्ध और व्यातीपात जो कभी निर्माण हो रहा है जो बेहद शुभ माना जाता है.
क्या करें एकादशी के दिन?
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि यदि आप किसी मुकदमे से परेशान हैं, तो कोर्ट कचहरी का चक्कर लगाना पड़ रहा है या फिर शत्रु आपको बार-बार परेशान कर रहा हो, तो विजया एकादशी के दिन व्रत रखें और पीला वस्त्र पहनकर भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करें. उनको पिले लड्डू का भोग लगाए और भगवान विष्णु के सहस्त्र नाम का पाठ करें. ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होंगे और आपकी हर कार्य पूर्ण होंगी और शत्रु पर विजय पाएंगे.
Deoghar,Jharkhand
February 16, 2025, 13:01 IST
शत्रु पर विजय! कोर्ट-कचहरी से मुक्ति पाने के लिए विजया एकादशी को करें ये उपाय
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

















