Home Lifestyle Health खूबियों का खजाना है इस पेड़ का छाल… झट से खत्म कर...

खूबियों का खजाना है इस पेड़ का छाल… झट से खत्म कर देगा शुगर और कोलेस्ट्रॉल, ऐसे करें इस्तेमाल

0
3


Agency:Bharat.one Uttar Pradesh

Last Updated:

How To Use Arjuna Bark : अर्जुन के पेड़ का वैज्ञानिक नाम टर्मिनलिया अर्जुन है. आमतौर पर इसे अर्जुन के नाम से जाना जाता है. इस पेड़ की छाल के काढ़े का उपयोग भारतीय उपमहाद्वीप में सदियों से सीने में दर्द, हाई ब्…और पढ़ें

X

अर्जुन

अर्जुन की छाल के फायदे 

हाइलाइट्स

  • अर्जुन की छाल हृदय रोगों के इलाज में उपयोगी है.
  • अर्जुन की छाल ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करती है.
  • अर्जुन की छाल का काढ़ा और दूध में मिलाकर सेवन करें.

रायबरेली : आयुर्वेद में कई पेड़-पौधों को सेहत के लिए बेहद उपयोगी माना गया है. ऐसे ही एक पेड़ का नाम अर्जुन है. दरअसल इस पेड़ का सबसे अधिक उपयोग काढ़ा बनाने में किया जाता है. यह डायबिटीज, इन्फेक्शन, संक्रमण, गले की खराश, सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियों को दूर करने में भी काफी मददगार होता है. अर्जुन के फल में हड्डियों को मजबूत करने वाले तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को फिट बनाए रखने में कारगर होते हैं. आयुर्वेद में अर्जुन के पौधे को एक औषधीय पौधा माना गया है. तो आइए आयुष चिकित्सा अधिकारी से जानते हैं कि अर्जुन का पौधा हमारे स्वास्थ्य के लिए किस प्रकार से फायदेमंद है.

रायबरेली जिले के सीएचसी शिवगढ़ की आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. आकांक्षा दीक्षित ने Bharat.one को बताया कि अर्जुन के पौधे को आयुर्वेद में “हृदय की जड़ी बूटी या फिर दिल का राजा” कहते हैं. वैज्ञानिक भाषा में टर्मिनलिया अर्जुन भी कहा जाता है. प्राचीन काल से ही हृदय संबंधी बीमारियों के इलाज में इसकी छाल का उपयोग आयुर्वेदिक औषधि के रूप में किया जाता रहा है. इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. जो हमारे हृदय को स्वस्थ बनाए रखने के साथ ही कई अन्य बीमारियों में भी औषधि का काम करते हैं.

इन रोगों के इलाज में कारगर
डॉ. आकांक्षा दीक्षित ने बताया कि अर्जुन के पौधे की छाल में एंटी-इस्केमिक,एंटीऑक्सीडेंट, हाइपोलिपिडेमिक और एंटी थेरोजेनिक गुण , समेत टैनिन ,पोटैशियम ,मैग्निशियम , कैलशियम सहित कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं. जो हमारे सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. जो हमारे हृदय रोग संबंधी बीमारियों, पाचन तंत्र, कोलेस्ट्रॉल को कम करने ,उल्टी , दस्त , ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के साथ ही शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को कम करता है. साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण हमारे शरीर की इम्युनिटी को भी मजबूत करते हैं.

ऐसे करें सेवन
अर्जुन की छाल उबालकर 10 – 10 मिलीग्राम सुबह और शाम सेवन करें, अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाकर भी कर सकते हैं. अर्जुन की छाल को दूध में मिलकर भी सेवन कर सकते हैं. शहद में अर्जुन की छाल मिलाकर पीने से शरीर को एनर्जी मिलती है.

homelifestyle

खूबियों का खजाना है इस पेड़ का छाल… झट से खत्म कर देगा शुगर और कोलेस्ट्रॉल


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-benefits-of-arjun-ki-chaal-ke-fayde-who-should-eat-arjun-ki-chaal-local18-9044445.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here