Home Food देसी खुरमा मिठाई का यूपी में है जलवा, 1 बार बनाएं 6...

देसी खुरमा मिठाई का यूपी में है जलवा, 1 बार बनाएं 6 माह तक खाएं, स्वाद ऐसा कि दोबारा खाने को हो जाएंगे मजबूर

0
10


Agency:Bharat.one Uttar Pradesh

Last Updated:

Ballia Famous Khurma Sweets: यूपी के बलिया में एक बहुत ही खास तरह की मिठाई बनाई जाती है. इस मिठाई का नाम खुरमा है. यह मिठाई बनने के 6 माह बाद भी खराब नहीं होती है. इसका स्वाद इतना लाजवाब है कि एक बार खाने के बा…और पढ़ें

X

देसी

देसी मिठाई, खुरमा मिठाई 

हाइलाइट्स

  • बलिया की खुरमा मिठाई 6 महीने तक खराब नहीं होती.
  • खुरमा मिठाई की कीमत 160 से 200 प्रति किलो है.
  • खुरमा मिठाई का स्वाद लाजवाब और बनाने में आसान है.

बलिया: आज के दौर में एक से बढ़कर एक महंगी मिठाइयां बाजार में देखने और खाने को मिल जाती हैं. इसके बावजूद प्राचीन समय से चली आ रही देसी मिठाइयों के स्वाद का कोई जवाब नहीं है. आज उसी में से एक मिठाई के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जो एक बार बनती है और 6 महीने तक खराब नहीं होती है. इसे बनाने में बहुत खर्चा भी नहीं लगता है. इसके साथ अगर नमकीन मिल जाए, तो फिर आनंद ही आनंद है.

इस मिठाई को बनाने वाले दुकानदार मुन्ना ने बताया कि ‘यह मिठाई बहुत लंबे बनती आ रही है. इसकी अनेकों खासियत है. आज भी इसकी डिमांड कम नहीं हुई है. इसके अलावा इसको बनाने में बहुत तामझाम भी नहीं है. इस मिठाई की कीमत भी बहुत कम है. इस मिठाई का नाम खुरमा है.

जानें देसी मिठाई की रेसिपी

खुरमा मिठाई को बनाने के लिए सबसे पहले मैदे को गुनगुना पानी और घी में डालकर खूब देर तक मला जाता है. अब इसको लगभग 15 मिनट तक छोड़ दिया जाता है. इसके बाद मोटी-मोटी रोटी के आकार में बेलकर चाकू से छोटे-छोटे टुकड़े में कट कर दिया जाता है. अब इसे धीमी आंच पर तेल में पकाया जाता है. अंत में पहले से बने चीनी की चासनी में डाल दिया जाता है. अब यह मिठाई तैयार हो जाती है.

खासियत, कीमत और लोकेशन…

राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इस मिठाई का स्वाद बेहद लाजवाब होता है. सबसे बड़ी बात यह है एक बार बनती हैं.  जहां लगभग 6 महीने तक खराब नहीं होती है. इसकी कीमत 160 से 200 प्रति किलो बिकती है. बलिया रेलवे स्टेशन से सीधे शहीद पार्क चौक से शनिचरी मंदिर के निकट मुन्ना जी की ये दुकान स्थित है. यहां इस प्रकार की अनोखी और देसी मिठाइयां मिलती हैं.

homelifestyle

खुरमा मिठाई का यूपी में है जलवा, 1 बार बनाएं 6 माह तक खाएं


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-up-ballia-famous-khurma-sweet-recipe-6-months-not-bad-tastes-amazing-local18-9048616.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here