Last Updated:
मुंबई के सैंडहर्स्ट में स्थित बोहरी मोहल्ला में रमजान के दौरान जिलानी नामक दुकान पर 100 से अधिक नॉन-वेज आइटम मिलते हैं. यहां रसभरी टिक्का और बैदा रोटी बहुत प्रसिद्ध हैं.
jilani fast food corner
हाइलाइट्स
- मुंबई के बोहरी मोहल्ला में 100 से अधिक नॉन-वेज आइटम मिलते हैं.
- जिलानी दुकान पर रसभरी टिक्का और बैदा रोटी प्रसिद्ध हैं.
- रमजान में सेहरी के लिए ₹30-₹400 तक के फ़ूड आइटम उपलब्ध हैं.
Jilani Fast Food Corner: आप खुद को नॉन-वेज खाने का शौकीन कहते हैं? सैंडहर्स्ट के बोहरी मोहल्ला जाकर देखिए, आपकी सोच बदल जाएगी. यहां 100 से ज़्यादा नॉन-वेज खाने की चीज़ें मिलेंगी, जिनका स्वाद शायद आपने कभी चखा न हो, नाम भी न सुना हो. रमजान में तो पूरा बाजार एक खाने के मेले जैसा लगता है. यहां जिलानी नाम की दुकान बहुत मशहूर है, खासकर रसभरी टिक्का और बैदा रोटी के लिए. इस दुकान पर सिर्फ नॉन-वेज खाना मिलता है. रमजान में तो दुकान के आगे एक बड़ी टेबल भी लग जाती है, जहां लोग आराम से बैठकर खाना खाते हैं.
रसभरी टिक्का और बैदा रोटी
क्रिस्पी कीमा बैदा रोटी एकदम कुरकुरी तली हुई रोटी होती है जिसके अंदर चिकन या मटन का कीमा और अंडा भरा होता है. इसे बनाने के लिए पहले से पके हुए चिकन या मटन को मैदा और अंडे के साथ मिलाकर रोटी बनाई जाती है. मुंबई में यह बहुत ही मशहूर स्ट्रीट फूड है. रसभरी चिकन टिक्का एक अलग तरह का चिकन टिक्का होता है जो मुंह में डालते ही एक दम अलग स्वाद देता है. यह पूरी तरह से स्वाद और रस से भरा होता है. वैसे आप यह रोटी सिर्फ़ ₹30-₹50 रुपए में खा सकते हैं.
सेहरी करे मात्र ₹500 में
रमज़ान में, रोज़ा रखने की वजह से लोगों के पास सेहरी बनाने की ताकत नहीं होती. इसलिए लोग बाहर से ही सेहरी खरीदना पसंद करते हैं. बोहरी मोहल्ले में जिलानी नाम की एक दुकान है जहां आपको सेहरी के लिए बहुत सारे लज़ीज़ खाने के विकल्प मिलेंगे. यहां आप ₹30 से ₹400 तक के खाने का मज़ा ले सकते हैं. दो लोगों के लिए ₹500 का खाना काफ़ी होता है. यहां चिकन कबाब, चिकन रोस्ट, चिकन टिक्का, मटन फ्राई, चिकन रोल जैसे कई स्वादिष्ट पकवान मिलते हैं.
Mumbai,Maharashtra
March 14, 2025, 15:40 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-reached-bohri-mohalla-to-buy-sehri-this-shop-has-rasbhari-chicken-and-other-items-to-make-your-ramadan-exciting-local18-ws-d-9100255.html

















