Home Food Make delicious radish chutney at home like this, you will be surprised...

Make delicious radish chutney at home like this, you will be surprised to know its benefits, know its recipe

0
5


Last Updated:

छतरपुर जिले में एक ऐसी चटनी भी खूब खाई जाती है, जो हरा चना और प्याज की हरी पत्तों से बनाई जाती है. इसका स्वाद लोगों को बहुत ही पसंद आता है. साथ ही शरीर के लिए फायदेमंद होती है. जानें इसके बनाने की रेसिपी 

X

हरा

हरा चना चटनी 

हाइलाइट्स

  • छतरपुर में हरे चने की चटनी लोकप्रिय है.
  • हरे चने, प्याज, हरी मिर्च, लहसुन से बनती है चटनी.
  • चटनी ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में मददगार.

Hara Chana Chutney Ki Recipe. टमाटर और अमरूद की चटनी के स्वाद को तो सभी जानते हैं लेकिन ज्यादातर लोग हरे चना की चटनी के स्वाद के बारे में नहीं जानते हैं. दरअसल, छतरपुर जिले में एक ऐसी चटनी भी खूब खाई जाती है, जो हरा चना और प्याज की हरी पत्तों से बनाई जाती है. इसका स्वाद लोगों को बहुत ही पसंद आता है. कैसे बनाते हैं हरे चना की चटनी, जानें इसके बनाने की रेसिपी

हरे चने और अंकुरित चने तो लोग खाते ही रहते हैं लेकिन
क्या आप जानते हैं हरे चने की चटनी भी बनाई जाती है. जिसका स्वाद हर किसी को पसंद आता है. दरअसल, छतरपुर जिले में एक ऐसी चटनी भी खूब खाई जाती है, जो हरा चना और प्याज की हरी पत्तों से बनाई जाती है. इसका स्वाद लोगों को बहुत ही पसंद आता है. आज आपको बताने जा रहे हैं हरे चने की चटनी से बनने वाली ऐसी टेस्टी चटनी की रेसिपी, जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद हो सकती है. आइए जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है टेस्टी चने की चटनी.

हरे चने की चटनी बनाने का तरीका
सुनीता बताती हैं कि हरे चने की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले छिले हरे चने के दाने ले लें, प्याज के हरे पत्ते या प्याज ही, हरी मिर्च, लहसुन की कलियां, हरा धनिया, नमक और थोड़ा सा पानी डालकर, सभी चीजों को मोटा-मोटा पीसकर चटनी की तरह तैयार कर लें. आपकी टेस्टी चना की चटनी बनकर तैयार है. हालांकि, टेस्ट बढ़ाने के लिए लहसुन की कलियां आप कम या ज्यादा डाल सकते हैं.आप इस चटनी को पराठे या दाल-चावल, सब्जी रोटी के साथ भी सर्व कर सकते हैं.

चना की चटनी बनाने के लिए सामग्री
1 कप हरे चने
10 प्याज की हरी पत्ती या सिर्फ प्याज
3 हरी मिर्च
हरी धनिया
6 कली लहसुन
नमक
आप अपने स्वाद अनुसार और मात्रा के अनुसार कुछ और चीज़े भी डाल सकते हैं.

चना चटनी के फायदे
चना चटनी खाने से शरीर को बहुत फायदे होते हैं. दरअसल, हरा चना में मैग्नीशियम और पोटैशियम की अधिक मात्रा पाई जाती है. इसलिए यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है. हमारा हार्ट हेल्दी बनता है.

homelifestyle

MP में खूब खाई जाती है सिलबट्टे वाली “पावर बूस्टर चटनी, देखें 1 मिनट की रेसिपी


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-make-delicious-radish-chutney-at-home-you-surprised-to-know-its-benefits-know-its-recipe-local18-9103674.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here