Last Updated:
ऑफिस में हेल्दी खाना तो चुनौती से भरा काम है. लंबे समय तक बैठकर काम करने से वेट बढ़ने जैसी समस्या आ सकती है. ऐसे में अगर आप समझ नहीं पा रहे हैं कि ऑफिस के लिए लंच बॉक्स में हेल्दी स्नैक्स कैसे बनाएं तो यहां कुछ…और पढ़ें
हेल्दी स्नैक्स
हाइलाइट्स
- जीरो ऑयल स्नैक्स वजन घटाने में मददगार हैं.
- ओट्स इडली, भुने चने, मखाने अच्छे विकल्प हैं.
- मूंग दाल चीला, फ्रूट-नट्स बाउल भी हेल्दी हैं.
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हेल्दी खाना खाना एक बड़ी चुनौती बन गया है. खासकर ऑफिस में लंबे समय तक बैठकर काम करने से वजन बढ़ने और सेहत बिगड़ने का खतरा बना रहता है. ऐसे में जीरो ऑयल स्नैक्स एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं, जो न सिर्फ हेल्दी होते हैं, बल्कि स्वाद में भी लाजवाब होते हैं. यह स्नैक्स कम कैलोरी वाले होते हैं, जिससे वजन भी कंट्रोल में रहता है और शरीर हल्का व ऊर्जावान महसूस करता है. आइए जानते हैं कुछ ऐसे हेल्दी और टेस्टी जrरो ऑयल स्नैक्स, जिन्हें आप आसानी से ऑफिस टिफिन में ले जा सकते हैं.
ओट्स इडली
ओट्स इडली एक बेहतरीन हेल्दी स्नैक है, जो पारंपरिक इडली से भी ज्यादा पौष्टिक होती है. इसे बनाने के लिए आपको ओट्स, दही और कुछ सब्जियों की जरूरत होगी. यह बिना तेल के आसानी से स्टीम में पक जाती है और पेट को लंबे समय तक भरा रखती है. इसे नारियल चटनी या पुदीना चटनी के साथ खाया जा सकता है.
भुने हुए चने और मखाने
अगर आप हल्का-फुल्का और कुरकुरा स्नैक चाहते हैं, तो भुने हुए चने और मखाने एक बेहतरीन विकल्प हैं. यह हाई प्रोटीन स्नैक्स हैं, जो वजन घटाने में भी मदद करते हैं. इसमें किसी भी तरह का तेल नहीं होता और आप इसे आसानी से एयर-टाइट डिब्बे में पैक करके ऑफिस ले जा सकते हैं.
मूंग दाल चीला
मूंग दाल से बना चीला न सिर्फ प्रोटीन से भरपूर होता है, बल्कि यह बिना तेल के भी स्वादिष्ट बन सकता है. इसे बनाने के लिए मूंग दाल को भिगोकर पीस लें और इसमें बारीक कटी सब्जियां मिलाकर धीमी आंच पर बिना तेल के तवे पर सेंकें. यह हल्का होने के साथ-साथ बहुत हेल्दी और आसानी से पचने वाला स्नैक है.
फ्रूट और नट्स बाउल
अगर आपको झटपट तैयार होने वाला स्नैक चाहिए, तो फ्रूट और नट्स बाउल से बेहतर कुछ नहीं. इसमें आप सेब, केला, पपीता, अंगूर, अनार और सूखे मेवे जैसे बादाम, अखरोट और किशमिश मिला सकते हैं. यह न केवल आपके शरीर को तुरंत ऊर्जा देगा, बल्कि आपकी त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद रहेगा.
स्प्राउट्स सलाद
स्प्राउट्स यानी अंकुरित दालें विटामिन, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर होती हैं. यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करने के साथ ही पेट को लंबे समय तक भरा रखती हैं. इसे बनाने के लिए आप मूंग या चने के स्प्राउट्स में बारीक कटी प्याज, टमाटर, खीरा और नींबू का रस मिलाकर ऑफिस टिफिन के लिए तैयार कर सकते हैं.
March 15, 2025, 12:29 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-zero-oil-snacks-for-staying-healthy-at-office-if-you-are-in-weight-loss-journey-you-should-try-these-recipes-9100873.html







