Last Updated:
Vastu Tips : अगर आप भी अपने घर में धन बढ़ाना चाहते है तो आप वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने घर में मोर पंख को सही दिशा और जगह में रख सकते हैं. दरअसल, यह उपाय करने से आपको धन लाभ के साथ सुख समृद्धि और यश की भी प्र…और पढ़ें
बस अपने तिजौडी में रख दे इसे पैसों से भर जायेगा खजाना
हाइलाइट्स
- मोर पंख को घर के पूर्व दिशा में रखें, सुख-समृद्धि मिलेगी
- तिजोरी में मोर पंख रखने से धन की कमी नहीं होगी
- बच्चों की पढ़ाई वाली जगह पर मोर पंख रखने से पढ़ाई में मन लगेगा
पूर्णिया : आपने एक कहावत जरूर सुनी होगी कि धन और पुत्र से किसी का मन नहीं भरता. ऐसे में हम सब की यही इच्छा होती है कि अपने पास ज्यादा धन हो पैसे हो जिससे रुतबा बढे़ और मनमर्जी जरूरतें पूरी हो. इसक लिए लोग बहुत उपाय अपनाते है.
अगर आप भी अपने घर में धन बढ़ाना चाहते है तो आप वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने घर में मोर पंख को सही दिशा और जगह में रख सकते हैं, दरअसल यह उपाय करने से आपको धन लाभ के साथ सुख समृद्धि और यश की प्राप्ति होगी.
अक्सर लोग अपने घर में सुख शांति समृद्धि चाहते हैं. वास्तु शास्त्र में हिंदू धर्म में बहुत महत्व है और घर में सुख समृद्धि होती है. हिंदू धर्म में मोर पंख को बहुत शुभ माना जाता है. वही हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व है. वही मोर पंख भगवान श्री कृष्ण को भी बहुत प्रिय है. कई लोग इसे घर पर भी रखते हैं. मोर पंख को घर में रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा भरी रहती है.
इन पंखों को रखने से होगा धन लाभ
चलिए जानते हैं कि आखिर कार मोर पंख को किस दिशा में रखने से खूब लाभ मिलता है. वहीं मोर पंख को घर में किस स्थान पर रखना चाहिए. इसके बारे में वास्तु शास्त्र में कुछ बातें बताई गई. वहीं जानकारी देते हुए आचार्य वंशीधर झा कहते है कि वास्तु शास्त्र के मुताबिक लोगों को अपने घर के पूर्व दिशा में मोर पंख को रखना चाहिए. इस दिशा में रखने से लोगों के घर से कलेश दूर होते हैं और घर में पॉजिटिव एनर्जी बना रहता है. घर में सुख शांति संपदा और समृद्धि बनी रहती है.
धन लाभ के लिए रखे यहां मोर पंख
वहीं जानकारों की मानें तो वास्तु शास्त्र के मुताबिक अधिक धन लाभ के लिए मोर पंख को तिजोरी में अगर आप इसे रखते हैं तो आप को धन की कभी भी कमी नहीं होगी. वहीं अगर इस मोर पंख को बच्चों के पढाई वाली जगहों पर भी रखने से बच्चों को पढ़ाई में मन लगता है. वहीं बच्चों को पॉजिटिव एनर्जी मिलने के साथ बच्चों को पढ़ाई में फोकस बढता है जिससे वह बेहतर रिजल्ट लाने में सफल होता है एवं आप इसे पूजा घर और मैन गेट अन्य कई लाभ है.
March 16, 2025, 20:50 IST
घर में होगी धन की वर्षा, बस इन जगहों पर रखे मोर पंख, पैसा के साथ मिलेगा…
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

















