Wednesday, February 18, 2026
29 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Mithun Rashifal: मिथुन राशि वाले आज न करें पैसों का लेनदेन, नौकरी के लिए आएगी कॉल!


Last Updated:

Mithun Rashifal: प्रेम संबंधों में भी आज का दिन (मंगलवार) अच्छा नहीं रहेगा. अगर आप अपने प्रेम संबंधों को आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं और अपने प्रेमी या परिजनों से अपनी शादी की बात करना चाहते हैं, तो आज रुकने की जर…और पढ़ें

X

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों का दिन मिलाजुला रहेगा.

हरिद्वार. आज मंगलवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए कुछ खास नहीं रहेगा. आज विवाद होने के योग हैं. आप व्यापार या जो भी कार्य करते हैं, उसमें बाधा आएगी. कार्यक्षेत्र में आज अनावश्यक रूप से नुकसान के योग बने हुए हैं. आज जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे लेकिन यदि आप दोनों किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो वाहन खराब होने या किसी अन्य कारण से बाधा उत्पन्न होगी. प्रेम संबंधों में आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा. आज अपने प्रेमी/प्रेमिका से विवाह की बात न करें. करियर के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. यदि आज आप इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं या फिर आज आपका कोई रिजल्ट या नौकरी के लिए कॉल आना है, तो वह आपके लिए सकारात्मक रहेगा. व्यापार, नौकरी आदि करने वाले मिथुन राशि के जातकों को आज अपने किसी साथी, सहयोगी, सीनियर या अन्य कर्मचारी के कारण नुकसान हो सकता है. कोशिश करें कि आज पैसों का लेनदेन न करें.

लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा ने Bharat.one से कहा कि मिथुन राशि के लिए आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा. यदि आप अपने जीवनसाथी के साथ बाहर किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो आपको अनावश्यक रूप से समस्याएं रहेंगी. इस दौरान आपकी गाड़ी खराब होना या यात्रा में कोई व्यवधान होने के कारण जीवनसाथी के साथ संबंधों में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है. ऐसे ही प्रेम संबंधों को लेकर आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा. यदि आप अपने प्रेम संबंधों को आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं और अपने प्रेमी या परिजनों से शादी की बात करना चाहते हैं, तो आज आपको रुकने की जरूरत है.

करियर राशिफल: उन्होंने कहा कि करियर के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. मिथुन राशि के जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज इंटरव्यू के लिए सूचना प्राप्त होगी और जो जातक नौकरी के लिए इंटरव्यू दे चुके हैं और वहां से रिजल्ट आने का इंतजार कर रहे हैं, तो उन्हें आज उन्हें सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. मिथुन राशि के जो छात्र अपने एग्जाम की तैयारी में जुटे हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. जो भी आप पढ़ाई करेंगे, वह आपके आने वाले समय में काम आएगी. नौकरी की तलाश करने वाले जातकों के लिए दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक का समय बेहद ही शुभ और अच्छा रहेगा.

व्यावसायिक राशिफल: ज्योतिषाचार्य ने आगे कहा कि कार्यक्षेत्र में आज अनावश्यक रूप से बाधाएं आने के योग हैं. कार्यक्षेत्र में आज आपका किसी व्यक्ति के साथ विवाद हो सकता है. व्यापार या जो भी आप कार्य करते हैं, उसमें आज किसी भी कारण से समस्या बनी रहेगी. कार्यक्षेत्र में आज अनावश्यक रूप से आर्थिक नुकसान के योग हैं. व्यापार, नौकरी आदि करने वाले मिथुन राशि के जातकों को आज अपने किसी साथी, सहयोगी, सीनियर या अन्य व्यक्ति के कारण नुकसान हो सकता है. कोशिश करें कि आज पैसों का लेनदेन न करें. यदि आज आप किसी को ऑनलाइन माध्यम से पैसे ट्रांसफर कर रहे हैं, तो आपकी पेमेंट रुक सकती है, जिससे आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं.

NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा से उनके फोन नंबर 9997509443 और 7895714521 पर संपर्क कर सकते हैं.

homeastro

मिथुन राशि वाले आज न करें पैसों का लेनदेन, नौकरी के लिए आएगी कॉल!

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-aaj-ka-mithun-rashifal-gemini-horoscope-today-love-career-business-astrological-prediction-good-day-for-job-seekers-local18-9108043.html

Hot this week

Topics

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...

दीपिका पादुकोण स्टाइल रसम राइस रेसिपी आसान तरीका और खास टिप्स.

दीपिका पादुकोण कई इंटरव्यू और सोशल मीडिया वीडियोज़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img