Last Updated:
गर्मियां आते ही बीमारियां भी अपने पैर पसारने लगती है. ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ जाती है. ऐसे में आप नहाते समय नार्मल पानी की जगह अगर इस पानी का उपयोग करते हैं तो आप काफी हद तक स्वस्थ रह सकते हैं.
काफी काम का होता है नीम का पत्ता
हाइलाइट्स
- नीम के पानी से नहाने से त्वचा ठंडी रहती है.
- नीम का पानी त्वचा की गहराई तक सफाई करता है.
- नीम का पानी स्किन एलर्जी और खुजली में आराम देता है.
जमुई. गर्मियों का मौसम अपने साथ कई तरह की परेशानियां लेकर आता है. इस दौरान शरीर में पसीना ज्यादा आता है, जिससे त्वचा संबंधी समस्याएं जैसे दाने, फोड़े-फुंसी, खुजली और संक्रमण आम हो जाते हैं. आयुष चिकित्सक डॉ रास बिहारी तिवारी बताते हैं कि गर्मियों में नीम के पानी से स्नान करने से कई तरह की परेशानियों से बचा जा सकता है. उन्होंने कहा कि नीम के पानी से नहाने से शरीर को ठंडक मिलती है, साथ ही यह हमें अनेक तरह के त्वचा रोगों से बचाता है. उन्होंने कहा कि नीम में कई तरह के गुण मौजूद होते हैं. इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-वायरल गुण होते हैं, जो गर्मियों में शरीर की बाहरी और अंदरूनी सफाई में मदद करते हैं.
आयुष चिकित्सक ने बताया कि नीम के पत्तों को उबालकर उसका पानी नहाने के लिए इस्तेमाल करना एक सरल उपाय है, जिससे शरीर को ठंडक मिलती है और गर्मी के कारण होने वाली स्किन प्रॉब्लम्स से राहत मिलती है. उन्होंने कहा कि त्वचा पर फोड़े-फुंसी या घमौरियां होने पर नीम का पानी रामबाण की तरह काम करता है. नीम का पानी त्वचा की गहराई तक सफाई करता है और पसीने की बदबू को भी दूर करता है. इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा कोमल, चमकदार और संक्रमण रहित बनी रहती है. उन्होंने बताया कि नीम का पानी स्किन एलर्जी, खुजली और जलन में आराम देता है और त्वचा की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है.
और भी कई तरह की चीजों में आता है काम
उन्होंने ने बताया कि नीम के पानी से नहाने से शरीर डिटॉक्स होता है. उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में शरीर के रोम छिद्र बंद हो जाते हैं, जिससे त्वचा सांस नहीं ले पाती और संक्रमण बढ़ने लगता है. नीम का पानी इन छिद्रों को खोलता है और त्वचा को साफ-सुथरा बनाए रखता है. यह शरीर की गर्मी को संतुलित करता है और तनाव को भी कम करता है. नीम की ठंडक शरीर और मन दोनों को राहत देती है. आयुष चिकित्सक ने बताया कि सप्ताह में दो से तीन बार नीम के पानी से नहाने से गर्मी से जुड़ी कई समस्याओं से बचा जा सकता है.
Jamui,Jamui,Bihar
March 18, 2025, 07:32 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-use-neem-water-instead-normal-water-in-summer-boils-and-pimples-will-stay-away-stress-will-be-less-local18-9108246.html







