Last Updated:
डॉ. श्रीपति त्रिपाठी मानते हैं कि चन्द्रमा और दूसरे ग्रहों की पॉजिटिव ऊर्जा को आकर्षित करने के लिए चांदी की अंगूठी बेहद कारगर है. अगर यह अंगूठे में पूरे विधि विधान से धारण किया जाए तो मनुष्य के जीवन में कई चमत्…और पढ़ें
अंगूठे में चांदी की अंगूठी पहनने के चमत्कारी फायदे
हाइलाइट्स
- चांदी की अंगूठी से क्रोध और अशांति कम होती है.
- अंगूठे में चांदी की अंगूठी पाचन सुधारती है.
- चांदी की अंगूठी आत्मविश्वास और सफलता बढ़ाती है.
पटना. अगर आपको खूब क्रोध आता है, मन अशांत रहता है, पाचन और हड्डी से जुड़ी बीमारियां हैं तो अपने अंगूठे में चांदी की अंगूठी जरूर धारण करें. इससे सारे दुख कष्ट दूर हो जाएंगे साथ ही जीवन में कई चमत्कारी लाभ देखने को मिलेंगे. यह कहना है पटना के मशहूर ज्योतिषविद डॉ. श्रीपति त्रिपाठी का. दरअसल, डॉ. श्रीपति त्रिपाठी मानते हैं कि चन्द्रमा और दूसरे ग्रहों की पॉजिटिव ऊर्जा को आकर्षित करने के लिए चांदी की अंगूठी बेहद कारगर है. अगर यह अंगूठे में पूरे विधि विधान से धारण किया जाए तो मनुष्य के जीवन में कई चमत्कारी बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
पटना के मशहूर ज्योतिषविद डॉ. श्रीपति त्रिपाठी बताते हैं कि प्राचीन भारतीय ज्योतिष और आयुर्वेद में धातुओं का हमारे शरीर और जीवन पर प्रभाव बताया गया है. चांदी एक शीतल और शांति दायक धातु मानी जाती है. इसे पहनने से मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक लाभ होते हैं. विशेष रूप से अंगूठे में चांदी की अंगूठी पहनने के कई लाभ बताए गए हैं. चांदी ऐसी धातु है जो चंद्रमा से संबंधित है. यह मन को शांत रखने में सहायक होती है.
क्या हैं इसके फायदे
उन्होंने आगे बताया कि अंगूठा, मस्तिष्क और विचार शक्ति से जुड़ा होता है. इसलिए इसमें चांदी की अंगूठी पहनने से आत्म संयम, धैर्य और भावनात्मक स्थिरता मिलती है. अंगूठा पाचन तंत्र और हड्डियों से जुड़ा होता है. चांदी की अंगूठी पहनने से पाचन सुधारती है, हड्डियों को मजबूत करती है और शरीर से विषैले तत्व निकालने में सहायक होती है. यह शरीर में ठंडक बनाए रखती है. इस वजह से शरीर में जलन, अधिक गुस्सा और चिड़चिड़ापन कम होता है.
इसके अलावा, अंगूठा सूर्य और मंगल ग्रह से संबंधित होता है. चांदी सूर्य की ऊर्जा को नियंत्रित करके व्यक्ति में संतुलन बनाए रखती है. आध्यात्मिक दृष्टि से अंगूठे में चांदी पहनने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और ध्यान एवं साधना में एकाग्रता आती है. जो लोग निर्णय लेने में संकोच करते हैं, उनके लिए अंगूठे में चांदी की अंगूठी पहनना शुभ माना जाता है. यह व्यक्ति के आत्मविश्वास को बढ़ाती है और जीवन में सफलता प्राप्त करने में सहायक होती है. वास्तु शास्त्र से लेकर ज्योतिष में भी इसके कई फायदे बताए गए हैं.
कैसे धारण करें यह अंगूठी
चांदी की अंगूठी को सोमवार या शुक्रवार के दिन सुबह स्नान करने के दाएं हाथ के अंगूठे में पहनना शुभ माना जाता है. इसे पहनने से पहले गाय के कच्चे दूध में डुबोकर और गंगाजल से शुद्ध करके ओम सोम सोमाय नमः मंत्र का 11 बार जप करें. इस विधि से इसको धारण किया जाए तो यह जीवन में सकारात्मक प्रभाव ला सकता है.
Patna,Patna,Bihar
March 18, 2025, 08:31 IST
अंगूठे में चांदी की अंगूठी पहनने के चौकनेवाले लाभ, बदल सकती है आपकी किस्मत!
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.







