Last Updated:
Darbar Restaurant in Paharganj: दिल्ली के पहाड़गंज में एक शानदार वेजिटेरियन रेस्तरां है. यहां मिलने वाले खाने का स्वाद बहुत लाजवाब होता है.
Darbar Restaurant Paharganj
हाइलाइट्स
- दारबार रेस्तरां पहाड़गंज में शुद्ध शाकाहारी भोजन के लिए मशहूर है.
- यहां पनीर टिक्का, छोले भटूरे, दाल मखनी जैसी डिशेज मिलती हैं.
- रेस्तरां सुबह 10:30 से रात 11:00 बजे तक खुला रहता है.
Darbar Restaurant in Paharganj: दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में स्थित दारबार रेस्तरां अपने शुद्ध शाकाहारी भोजन के लिए विशेष रूप से मशहूर है. यह रेस्तरां न केवल स्थानीय लोगों का पसंदीदा स्थल है, बल्कि पर्यटकों के बीच भी अपनी अलग पहचान बना चुका है. दारबार रेस्तरां दिल्ली के शाकाहारी भोजन प्रेमियों के लिए एक बेस्ट जगह बन चुका है.इस रेस्तरां की खास बात यह है कि यहां पर आपको कम दाम में अच्छा और शुद्ध शाकाहारी खाना खाने को मिल जाएगा.
यदि आप दिल्ली में हैं और शाकाहारी भोजन के शौकिन हैं, तो यह रेस्तरां आपके लिए एक बेहतरीन जगह हो सकती है. तो चलिए जानते है यहा की खासियत के बारे में.
दिल्ली का फेमस दारबार रेस्तरां
दारबार रेस्तरां अपने मेन्यू में केवल शुद्ध वेज (Pure Veg) डिशेज पेश करता है, जो स्वास्थ्य-conscious और शाकाहारी भोजन प्रेमियों के लिए एक बेस्ट जगह है.यहां के मेन्यू में इंडियन,चाइनीज और कुछ खास कंटिनेंटल शाकाहारी ऑप्शन उपलब्ध हैं, जिनमें पनीर टिक्का, छोले भटूरे, दाल मखनी, तंदूरी रोटियां, और हक्का नूडल्स जैसी फेम डिशेज शामिल हैं.अगर आप यहां पर आए तो यहां की दरबार स्पेशल थाली ट्राई करना ना भूले.
बेहतरीन माहौल और सेवा
दारबार रेस्तरां का माहौल बेहद आरामदायक और आकर्षक है. साफ-सफाई और सेवा इसे ग्राहकों का पसंदीदा स्थल बनाती है. यहां का स्टाफ हमेशा तत्पर रहता है और ग्राहकों को सर्वोत्तम अनुभव देने का प्रयास करता है. रेस्तरां का उद्देश्य न केवल स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराना है, बल्कि ग्राहकों को एक सुखद और आरामदायक माहौल में भोजन का आनंद लेने का अवसर प्रदान करना है.
क्या रहती है टाइमिंग
यह रेस्तरां सातों दिन खुला रहता है. बात करें इस रेस्तरां की टाइमिंग की तो सुबह 10:30 बजे से लेकर रात के 11:00 तक खुला रहता है.
कैसे पहुचे यहां
यहां पहुंचने के लिए आपको नियरेस्ट मेट्रो स्टेशन न्यू दिल्ली स्टेशन पड़ेगा.
March 18, 2025, 09:37 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-darbar-restaurant-in-paharganj-delhi-famous-vegetarian-hotel-details-local18-9108469.html







