Last Updated:
रामगढ़ ताल अब एक बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन है. लेक क्वीन क्रूज फैमिली ट्रिप के लिए परफेक्ट है, जबकि फ्लोटिंग रेस्टोरेंट नाइटलाइफ और पार्टी लवर्स के लिए बेस्ट है.
Gorakhpur Tourism
हाइलाइट्स
- रामगढ़ ताल में क्रूज और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट दोनों का अनुभव अनोखा है.
- लेक क्वीन क्रूज फैमिली ट्रिप के लिए परफेक्ट है.
- फ्लोटिंग रेस्टोरेंट नाइटलाइफ और पार्टी लवर्स के लिए बेस्ट है.
Lake Queen Cruise: रामगढ़ ताल अब सिर्फ़ एक ताल नहीं रहा, यह घूमने की एक शानदार जगह बन गया है. यहां का क्रूज ‘लेक क्वीन’ और तैरता हुआ रेस्टोरेंट आपको कमाल के अनुभव देते हैं. लेकिन दोनों में बहुत फ़र्क़ है. अगर आप कन्फ़्यूज़ हैं कि कहां जाएं, तो यह लेख आपकी मदद करेगा.
क्रूज लेक क्वीन, परिवार के साथ शानदार सफर
परिवार के साथ आराम से घूमने का मन है? लेक क्वीन क्रूज आपके लिए बिलकुल सही है! इस क्रूज में आप रामगढ़ ताल के खूबसूरत नज़ारे करीब से देख सकते हैं. ये खासकर परिवार, जोड़ों या बुजुर्गों के लिए बहुत बढ़िया है.
क्या खास है क्रूज में
-आरामदायक सीटिंग और शानदार व्यू
-रूफटॉप डेक से ताल का मनोरम नज़ारा
-शांत माहौल और फैमिली फ्रेंडली एंबियंस
-लजीज खाना और स्नैक्स उपलब्ध
-अगर आप अपने परिवार के साथ शांति से खाना एंजॉय करना चाहते हैं या झील के बीच एक यादगार ट्रिप का मजा लेना चाहते हैं, तो क्रूज लेक क्वीन बेस्ट ऑप्शन रहेगा.
-फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, नाइटलाइफ और पार्टी लवर्स के लिए बेस्ट
-अगर आप अपने दोस्तों के साथ मजेदार पार्टी प्लान कर रहे हैं, तो ‘फ्लोटिंग रेस्टोरेंट’ आपके लिए परफेक्ट जगह है. यह एक रेस्टोरेंट है जो पानी पर तैरता है और शानदार ‘नाइटलाइफ व पार्टी वाइब्स’ देता है.
क्या खास है फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में
-लाइव म्यूजिक और डीजे पार्टी का मजा
-मल्टी-कुज़ीन मेन्यू और शानदार ड्रिंक्स
-रोमांटिक डेट और दोस्तों के साथ एंजॉय करने के लिए बेस्ट
-झील के बीच एक लग्जरी रेस्टोरेंट का एक्सपीरियंस
-अगर आप दोस्तों के साथ ‘रात में एंजॉय करना चाहते हैं, म्यूजिक और पार्टी का शौक रखते हैं, तो यह जगह आपको बहुत पसंद आएगी.
कौन कहां जाए
परिवार, बच्चों या बुजुर्गों के साथ घूमने के लिए लेक क्वीन क्रूज अच्छा रहेगा। दोस्तों या अपने साथी के साथ नाइटलाइफ़ एन्जॉय करने के लिए फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बेहतर विकल्प है। अगर आपको शांति और परिवार के साथ समय बिताना है तो क्रूज पर जाएं, और अगर आप पार्टी के मूड में हैं तो फ्लोटिंग रेस्टोरेंट जा सकते हैं। दोनों जगहों की अपनी अलग बात है, आपको कहां जाना चाहिए यह आपके मूड और आपके साथ कौन है, इस पर निर्भर करता है।
Gorakhpur,Gorakhpur,Uttar Pradesh
March 18, 2025, 14:03 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-cruise-vs-floating-restaurant-in-ramgarh-tal-which-is-the-best-for-you-local18-ws-d-9109485.html






