Last Updated:
14 मार्च को मीन राशि में सूर्य के प्रवेश करने के बाद चैत्र प्रारंभ हो जाता है, जिसे खरमास भी कहा जाता है. उस दिन पुण्य काल 12:00 बजे के बाद होता है. यह 14 मार्च से प्रारंभ होकर 14 अप्रैल तक रहेगा.
विवाह शुभ मुहूर्त
हाइलाइट्स
- 14 अप्रैल तक कोई मांगलिक कार्य नहीं होंगे.
- 16 अप्रैल से विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू होंगे.
- 6 जून तक विवाह के 22 शुभ मुहूर्त हैं.
दरभंगा:- 14 अप्रैल तक अब किसी भी प्रकार का कोई भी मांगलिक कार्य सनातन धर्म में नहीं किया जा सकेगा. इसके पीछे की वजह है खरमास. दरअसल मीन राशि में सूर्य के प्रवेश होने के बाद उसी दिन से चैत्र मार्च शुरू हो जाता है. इसके बाद किसी भी तरह का कोई भी मांगलिक कार्य करना अशुभ माना जाता है. ऐसा कब तक रहेगा, इस पर विस्तृत जानकारी कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के विभागअध्यक्ष डॉक्टर कुणाल कुमार झा ने दिया है.
क्या कहता है शास्त्र?
उन्होंने Bharat.one को बताया कि 14 मार्च को मीन राशि में सूर्य के प्रवेश करने के बाद चैत्र प्रारंभ हो जाता है, जिसे खरमास भी कहा जाता है. उस दिन पुण्य काल 12:00 बजे के बाद होता है. यह 14 मार्च से प्रारंभ होकर 14 अप्रैल तक रहेगा. फिर 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे और इसके बाद मांगलिक कार्य प्रारंभ होंगे.
इस खरमास के मध्य में विवाह, मुंडन, वधू प्रवेश, गृह आरंभ, गृह प्रवेश, ये सब मांगलिक कार्य नहीं किए जाएंगे. ऐसा करना वर्जित माना गया है. लेकिन चैत्र मास में उपनयन संस्कार प्रशस्त माना गया है. चैत्र मास में किया गया उपनयन संस्कार बहुत ही शुभकारक माना गया है. फिर 14 अप्रैल के बाद फिर से 16 अप्रैल से विवाह और मांगलिक कार्यों के लिए शुभ दिन और मुहूर्त तय किए गए हैं.
6 जून तक मांगलिक कार्य
डॉक्टर कुणाल कुमार झा Bharat.one को आगे बताते हैं कि इसमें विवाह के 22 शुभ मुहूर्त हैं, तो वहीं सभी मांगलिक कार्यों के लिए 23 शुभ मुहूर्त तय किए गए हैं. इसमें अप्रैल महीने में 16 , 18 , 20 , 21 , 23 , 25 , 30 और मई महीने में 1 ,7 , 8 , 9 , 11 , 18 , 19 22 , 23 , 25 और 28 हैं. वहीं जून महीने में 1 , 2 , 4 और 6 तारीख विवाह के लिए शुभ दिन है. उसके बाद 12 मई तक दुरागमन कार्य का संपादन किया जाएगा.
Darbhanga,Bihar
March 18, 2025, 14:48 IST
खरमास के कारण इस तारीख तक नहीं होगा मांगलिक कार्य, कब से शुरू शुभ मुहूर्त?
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

















