Last Updated:
Delhi Famous Chhole Bhature: अगर दिल्ली में फेमस छोले भटूरों के दुकान की बात करें तो आपको एक बार इन 5 दुकानों पर स्वाद लेने जरूर पहुंचना चाहिए. यहां स्वाद के दीवानों की भीड़ लगी रहती है.
दिल्ली के मशहूर भटूरे
हाइलाइट्स
- दिल्ली के छोले-भटूरे का स्वाद मशहूर है.
- सीता राम दीवान चंद की शॉप पर स्वादिष्ट छोले-भटूरे मिलते हैं.
- तिलक नगर में राम छोले भटूरे की खासियत है.
दिल्ली: राजधानी दिल्ली का खाना दुनिया भर में मशहूर है. यहां के छोले-भटूरे का स्वाद सभी को आकर्षित करता है. गरमा गरम मसालेदार छोले और ताजे भटूरे का स्वाद एक अनोखा अनुभव देता है. दिल्ली में छोले-भटूरे का स्वाद एक अद्भुत अनुभव देता है. ये दुकानें इस स्वाद को और भी खास बना देती हैं. अगर आप दिल्ली में हैं, तो इन फेमस दुकानों पर जरूर जाएं और गरमा-गरम छोले-भटूरे का लुत्फ उठाएं.
सीता राम दीवान चंद पहाडग़ंज
अगर आप नाश्ते में सबसे स्वादिष्ट छोले भटूरे का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो कहीं और जाने की बजाए सीता राम दीवान चंद की शॉप पर जा सकते हैं. सालों से यहां टेस्टी फूड सर्व किया जा रहा है. यहां मसालों से भरे छोले, नरम और कुरकरे भटूरे मिलते हैं. जो यकीनन यहां आने को मजबूर कर देंगे.
राम छोले भटूरे की खासियत
दिल्ली के तिलक नगर में स्थित राम छोले भटूरा कई सालों से लोगों की पसंद बन चुका है. यहां का छोले-भटूरे शानदार होते हैं. ये छोले-भटूरे बड़ी-बड़ी प्लेट्स में सर्व किए जाते हैं, और भटूरे इतनी सॉफ्ट होते हैं कि मुंह में पिघल जाते हैं.
नंद दी हट्टी फेमस शॉप
सदर बाजार की गलियों में स्थित नंद दी हट्टी छोले भटूरे एक ऐसा नाम है, जो दिल्ली में खाने वालों के लिए जाना पहचाना नाम है. यहां के छोले खास तरह के मसालेदार होते हैं. जो भटूरे इतने बड़े होते हैं कि एक प्लेट खाने के बाद पेट भर जाता है. साथ ही यहां की चटनी भी शानदार होती है.
ओम कॉर्नर छोला-भटूरा
करोल बाग में स्थित ओम कॉर्नर अपने लजीज छोले-भटूरे के लिए काफी फेमस है. यहां का छोला बहुत ही मसालेदार और स्वादिष्ट होता है, जो गर्म-गर्म ताजे भटूरे के साथ परोसा जाता है. यहां का पारंपरिक स्वाद हर किसी को खुश कर देता है.
छोले भटूरे वाली गली राजेंद्र नगर
राजेंद्र नगर के छोले भटूरे वाली गली में कई छोटे-छोटे स्टॉल्स लगे रहते हैं. जहां पर ताजे और स्वादिष्ट छोले-भटूरे मिलते हैं. यहां के भटूरे कुरकुरे होते हैं और छोले में एक खास तरह का खट्टापन होता है, जो इसकी खासियत है. यह जगह हमेशा भीड़ भरी रहती है. क्योंकि लोग यहां के स्वाद को बार-बार चखना पसंद करते हैं.
March 18, 2025, 06:54 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-delhi-top-5-chole-bhature-shops-sita-ram-diwan-chand-ram-nand-di-hatti-shop-om-corner-famous-food-local18-9108196.html







