Fast food recipe, हमारा देश व्रत और त्योहारों के लिए जाना जाता है. यहां पर आये दिन कोई न कोई उत्सव आ ही जाता है. इसी तरह माता के नवरात्रि के दिनों में भी खूब धूमधाम होती है. इसमें कई लोग तो माता के पूरे नौ दिन व्रत करते हैं, तो कुछ लोग नवरात्रि का पहला और अंतिम दिन ही व्रत करते हैं. माता के नौ दिनों में कई लोग सिर्फ फलाहार ही करते हैं, तो कुछ भक्त व्रत का खाना भी खाते हैं. भारत में नवरात्रि बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसमें नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है. तो आइए आज हम यहां व्रत में खाने वाली कुछ रेसिपी के बारे में बताते हैं.
यदि आप पहली बार नवरात्रि व्रत रख रहे हैं और यह सोच रहे हैं कि कौन-कौन से आसान व्यंजन बनाए जा सकते हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. यहां हम आपके लिए कुछ झटपट बनने वाली और स्वादिष्ट व्रत रेसिपीज लेकर आए हैं, जो पेट भरने के साथ-साथ हल्की और पोषण से भरपूर भी हैं.
1. साबूदाना चिवड़ा
साबूदाना व्रत के दौरान सबसे अधिक खाया जाने वाला फूड है. अगर आप साबूदाने की खिचड़ी से हटकर कुछ नया और कुरकुरा ट्राई करना चाहते हैं, तो साबूदाना चिवड़ा आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है.
साबूदाना चिवड़ा सामग्री:
1 कप साबूदाना
1 उबला हुआ आलू
2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
¼ कप मूंगफली
1 चम्मच सेंधा नमक
½ चम्मच काली मिर्च पाउडर
1 चम्मच नींबू का रस
1 बड़ा चम्मच देसी घी या मूंगफली का तेल
साबूदाना चिवड़ा बनाने का तरीका:
1. साबूदाने को रातभर भिगोकर रखें और फिर छानकर अच्छे से सूखने दें. एक कड़ाही में घी गरम करें और उसमें मूंगफली भून लें. फिर हरी मिर्च और आलू डालकर हल्का फ्राई करें. अब सूखा हुआ साबूदाना डालकर हल्की आंच पर भूनें. सेंधा नमक और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं. नींबू का रस डालें और गर्मागर्म परोसें. यह कुरकुरा नाश्ता व्रत के दौरान हल्का और स्वादिष्ट महसूस होगा.
2. कुट्टू का चीला
कुट्टू का आटा भी व्रत में खूब इस्तेमाल होने वाले प्रमुख अनाजों में से एक है. इसको व्रत में आसानी से खाया जा सकता है. इसकी अक्सर लोग पूड़ियां बनाकर ही खाते हैं. लेकिन आप इसके आटे से चीला भी बना सकते हैं. और इसको आसानी से तैयार भी किया जा सकता है. स्वाद के साथ-साथ हेल्दी भी होता है.
कुट्टू का चीला सामग्री:
1 कप कुट्टू का आटा
½ कप दही
1 उबला आलू
1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
½ चम्मच सेंधा नमक
½ चम्मच काली मिर्च
1 बड़ा चम्मच हरा धनिया (कटा हुआ)
1 बड़ा चम्मच देसी घी
कुट्टू का चीला बनाने का तरीका:
इसके लिए सबसे पहले कुट्टू के आटे में दही, पानी मिलाकर अच्छे से मैश कर लीजिए. उसके बाद आलू मिलाकर बैटर तैयार करें. इसमें हरी मिर्च, सेंधा नमक, काली मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं. तवा गरम करें और घी लगाकर पतला चीला फैलाएं. दोनों तरफ से सुनहरा होने तक धीमी आंच पर सेकें. दही या धनिया पुदीना चटनी के साथ इसको परोसें. यह चीला स्वादिष्ट होने के साथ-साथ आपका पेट भी लंबे समय भरा रखेगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-leave-sabudana-khichdi-this-time-try-sabudana-chivda-and-buckwheat-cheela-your-strength-will-remain-even-during-fasting-ws-d-9132082.html







