Mulank 8 Personality: मूलांक 8 उन महिलाओं का होता है जिनका जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ हो. इस अंक का स्वामी शनि ग्रह होता है. कई बार लोगों को अपना जन्म समय ज्ञात नहीं होता, लेकिन जन्म तिथि पता होती है. ऐसे में उनकी जिज्ञासा होती है कि वे अपने जीवन की दिशा और भविष्य को जान सकें. अंक ज्योतिष एक ऐसा माध्यम है, जिसके द्वारा केवल जन्म तिथि से भी व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कई अहम बातें जैसे- स्वभाव, शिक्षा, आर्थिक स्थिति का पता चल सकता है. इस बारे में बता रहे हैं भोपाल स्थित न्यूमरोलॉजिस्ट रवि पाराशर.
मूलांक 8 की महिलाओं का स्वभाव
ये महिलाएं स्वभाव से शर्मीली होती हैं और किसी से पहली बार मिलने पर बहुत संभलकर व्यवहार करती हैं. दिल की बात किसी से आसानी से साझा नहीं करतीं. गंभीर प्रवृत्ति की होती हैं और बहुत सोच-विचार कर ही कोई निर्णय लेती हैं. ये महिलाएं पुराने वाहनों या वस्तुओं से भावनात्मक जुड़ाव रखती हैं.
शिक्षा और बचपन
इनकी पढ़ाई धीमी गति से शुरू होती है, लेकिन जब एक बार पढ़ाई में रुचि बन जाती है तो ये अच्छे अंक लाकर दिखाती हैं. प्रारंभिक शिक्षा में परिवार से विशेष सहयोग नहीं मिल पाता फिर भी ये अपने प्रयासों से सफलता प्राप्त करती हैं.
ये भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: कैंची धाम से वापस मिले कंबल का क्या करें? ऐसे करें सदुपयोग, पूरी होगी हर मनोकामना !
परिवार और संबंध
मूलांक 8 की महिलाएं अपने परिवार के साथ मिलजुलकर रहने में विश्वास रखती हैं. हालांकि बचपन में इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं होती, फिर भी ये धन संचय में कुशल होती हैं. भाई-बहनों से विचार हमेशा नहीं मिलते, लेकिन प्रेम बना रहता है.
प्रेम और विवाह
प्रेम के मामले में ये बहुत संकोची होती हैं, अपनी बात कह नहीं पातीं और सामने वाला भी कुछ कह नहीं पाता. इस कारण कई बार प्रेम सफल नहीं हो पाता. अगर इनके जीवनसाथी का मूलांक 2 या 9 हो या सिंह राशि का हो तो संबंध बेहतर होते हैं. इनकी शादी 24 से 29 वर्ष की उम्र में होती है और दो से तीन संतानें होती हैं. ये संतानें सुंदर, संस्कारी और सफल होती हैं. अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने में कोई कसर नहीं छोड़तीं.
पराक्रम और प्रयास
ये महिलाएं परिश्रमी होती हैं, किसी भी कार्य में पूरी लगन से जुट जाती हैं. खेल-कूद की ओर भी रुचि होती है लेकिन पारिवारिक बंधनों के कारण अधिक स्वतंत्रता नहीं मिलती.
यात्रा और सफलता
यात्राएं इनके जीवन में विशेष महत्व रखती हैं. जिस उद्देश्य से यात्रा करती हैं, उसमें सफलता मिलती है. जीवन का एक बड़ा हिस्सा ये अपने जन्मस्थान से दूर बिताती हैं और वहीं अधिक तरक्की करती हैं. इनके जीवन में 17वां, 26वां, 38वां और 53वां वर्ष विशेष रूप से लाभकारी साबित होता है.
माता-पिता और पूजा-पाठ
पिता से विशेष स्नेह प्राप्त होता है, हालांकि सोच में कभी-कभी मतभेद हो सकते हैं. ये महिलाएं धार्मिक होती हैं. पूजा-पाठ में निष्ठा रखती हैं और समय मिलते ही भक्ति कार्य करती हैं.
ये भी पढ़ें- कहीं आप भी तो तिलक लगाते समय नहीं करते ये बड़ी गलती, इन नियमों को रखें ध्यान तभी मिलेगा पूरा का पूरा फल!
शुभ दिन, रंग और रत्न
इनका शुभ दिन शनिवार, शुभ रंग काला, और शुभ रत्न नीलम होता है. काले रंग का रुमाल या पेन पास में रखना भी शुभ होता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/astro-tips-numerology-8-women-nature-education-life-path-revealed-mulank-8-women-kaisi-hoti-hain-9163159.html

















