Home Food लखनऊ: गोमतीनगर के फ्रेंड्स जूस कॉर्नर पर सभी फलों के जूस का...

लखनऊ: गोमतीनगर के फ्रेंड्स जूस कॉर्नर पर सभी फलों के जूस का आनंद लें

0
3


Last Updated:

Lucknow Famous Friends Juice Corner: वैसे तो यूपी की राजधानी लखनऊ में आपको जूस पीने की कई दुकानें मिल जाएंगी, लेकिन यहां गोमती नगर के फ्रेंड्स जूस कॉर्नर पर आपको हर तरह के जूस मिल जाएंगे. यहां जूस पीने वालों की…और पढ़ें

X

फ्रेंड्स

फ्रेंड्स जूस कॉर्नर 

हाइलाइट्स

  • लखनऊ के गोमतीनगर में फ्रेंड्स जूस कॉर्नर प्रसिद्ध है.
  • यहां सभी तरह के फलों के जूस और शेक मिलते हैं.
  • जूस की सफाई और स्वाद के कारण भीड़ लगी रहती है.

लखनऊ: यूपी में गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है. इस बार अप्रैल महीने से ही बंपर गर्मी पड़ रही है. गर्मी के दिनों में डॉक्टर्स की यह सलाह होती है कि हमारे शरीर में पानी की कमी न हो. पानी की कमी होने से हमारे स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है. ऐसे में हमें पानी या जूस खूब पीना चाहिए. पानी के साथ ही जूस भी स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है. यदि आप लखनऊ में हैं और आपको जूस पीना है, तो फ्रेंड्स जूस कॉर्नर लखनऊ में जूस की प्रसिद्ध दुकान है. जूस की यह प्रसिद्ध दुकान लखनऊ के गोमतीनगर में एसआरएस मॉल के ठीक सामने है.

यहां सभी तरह के जूस उपलब्ध

लखनऊ के फ्रेंड्स जूस कॉर्नर पर आपको सभी तरह के फलों के जूस मिल जाएंगे. यहां पर आम, मुसम्मी, संतरा, अनानास आदि फलों के जूस पीने के लिए मिल जाएंगे. इसके साथ ही साथ यह जूस कॉर्नर शेक के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है. यहां पर आपको कई तरह के शेक भी पीने के लिए मिल जाएंगे. यहां जैसा शेक आपको पूरे लखनऊ में कहीं और नहीं मिलेगा. ऑफ सीजन फलों के फ्लेवर से बिल्कुल उसी फल के जूस जैसा स्वाद आपको मिल जाएगा.

जूस पीने वालों की लगती है लंबी लाइन

फ्रेंड्स जूस कॉर्नर पर दिनभर जूस पीने वालों की भीड़ लगी होती है. यहां पर जूस पीने वाले लोगों का क्रेज ऐसा है कि लोग एक बार यहां पर जूस पी लेता है वह दोबारा यहीं पर जूस पीने जरूर आता है. यहां जूस पी रहे हैं अनिल सिंह बताते हैं कि वह जब भी इधर आते हैं, तो यहां का जूस पिए बिना नहीं जाते हैं.

अनिल सिंह ने बताया कि यहां के जूस में सबसे खास बात यह है कि यह बहुत सफाई के साथ तैयार किया जाता है. यही कारण है कि व्रत के दिनों में भी यहां जूस पीने वालों की लाइन लगी होती है. साथ ही जूस का स्वाद आपको घर की याद दिला देगा. यहां सुबह से शाम तक भीड़ लगी रहती है.

homelifestyle

UP में यहां के जूस में छिपा है सेहत का खजाना, पीते ही शरीर में आती है एनर्जी


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-up-lucknow-gomti-nagar-famous-friends-juice-corner-all-types-of-juices-available-local18-9164523.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here