Last Updated:
अंगूर का मौसम आ चुका है और इससे टेस्टी और हेल्दी जैम बनाया जा सकता है. अंगूर, चीनी, नींबू का रस और इलायची पाउडर से जैम बनाने की सरल विधि है. इसे फ्रिज में स्टोर करें.

Food, अंगूर का मौसम आ चुका है. बाजार में इन दिनों इस फल की भरमार है. ये जितना टेस्टी होता है, उतना ही शरीर के लिए भी लाभदायक होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं, अंगूर से जेम भी बनाया जाता है. जो खाने में बहुत ही टेस्टी होता है. इसे बच्चे भी बड़े खुश होकर खाते हैं. तो आइए जानते हैं, अंगूर से जेम बनाने की रेसिपी.
अंगूर जैम बनाने की सामग्री:
हरे या काले अंगूर – 500 ग्राम
चीनी – 250 ग्राम (स्वादानुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं)
नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
इलायची पाउडर (वैकल्पिक) – 1/4 छोटा चम्मच
बनाने की विधि:
अंगूर की तैयारी: सबसे पहले अंगूरों को अच्छे से धो लें.
बीज रहित अंगूर इस्तेमाल करें, या फिर बीज निकाल दें.
अंगूरों को मिक्सर में हल्का सा दरदरा पीस लें.
पकाना:
एक मोटे तले की कढ़ाई या पैन में पिसे हुए अंगूर डालें.
मध्यम आंच पर पकाएं, जब तक कि उसका पानी थोड़ा सूखने लगे.
अब इसमें चीनी डालें और अच्छी तरह मिलाएं.
जैम बनना शुरू होगा:
अब मिश्रण गाढ़ा होने लगेगा और जैमी टेक्सचर लेने लगेगा.
बीच-बीच में चलाते रहें ताकि मिश्रण तले में न लगे.
जब मिश्रण चम्मच से गिराने पर थिक ड्रॉप्स में गिरे और फैल न रहा हो, तो समझिए जैम तैयार है.
अंतिम स्टेप:
गैस बंद करें और इसमें नींबू का रस डालें, जिससे आपका जैम लंबे समय तक चलेगा.
इलायची पाउडर डालना चाहें तो डालें इससे खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ते हैं.
जैम को ठंडा करें और फिर साफ, सूखे जार में भर लें.
स्टोरेज टिप्स:
हमेशा सूखे चम्मच का ही इस्तेमाल करें. वरना जैम जल्दी खराब हो सकता है.
फ्रिज में रखें जिससे 2–3 हफ्तों तक आराम से चलेगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-make-tasty-jam-from-grapes-like-this-even-children-will-eat-it-happily-note-down-the-recipe-9167947.html







