Thursday, February 26, 2026
28 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Weekly Lucky Rashifal: अप्रैल का यह सप्ताह इन 5 राशियों के लिए बेहद शुभ, 7 दिन तक मिलते रहेंगे ऐसे ऐसे सरप्राइज


Last Updated:

Weekly Lucky Zodiac Sign: अप्रैल के इस सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों में बड़ा बदलाव होने वाला है. दरअसल इस सप्ताह सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे तो मीन राशि में 4 ग्रहों की युति भी बनेगी, जिसका फायदा मेष समेत 5 राशिय…और पढ़ें

अप्रैल का यह सप्ताह इन 5 राशियों के लिए बेहद शुभ, 7 दिन तक होगा जमकर लाभ

साप्ताहिक लकी राशिफल 14 से 20 अप्रैल 2025

हाइलाइट्स

  • मेष राशि वालों के लिए विवाह के अच्छे योग बनेंगे.
  • कर्क राशि वालों के संचित धन में वृद्धि होगी.
  • सिंह राशि वालों को बिजनस में तरक्की मिलेगी.

Weekly Lucky Rashifal 14 to 20 April 2025: अप्रैल का यह सप्ताह (14 से 20 अप्रैल 2025) बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है. दरअसल इस सप्ताह की शुरुआत में ही सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करने वाले हैं, जो सूर्य की उच्च राशि है. साथ ही मीन राशि में इस सप्ताह अब शुक्र, शनि, बुध और राहु ग्रह की युति बनी रहेगी, जिससे लक्ष्मी नारायण योग, त्रिग्रही योग समेत कई शुभ योग बन रहे हैं. ग्रह-नक्षत्र के इस दुर्लभ संयोग से मेष समेत 5 राशियों को अच्छा फायदा होने वाला है. इन राशियों को सात दिन तक कई ऐसे सरप्राइज मिलेंगे, जिससे खुशियों में वृद्धि होगी और आपके कई जरूरी कार्य भी पूरे हो जाएंगे. आइए जानते हैं सूर्य के गोचर और शुभ योग के प्रभाव से अप्रैल का यह सप्ताह किन किन राशियों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है…

मेष सप्ताहिक राशिफल: विवाह के अच्छे योग बनेंगे
मेष राशि वालों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह (14 से 20 अप्रैल 2025) बेहद शुभ फलदायी रहने वाला है. मेष राशि के सिंगल जातकों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह अच्छा रहेगा, इस सप्ताह आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है या फिर विवाह के अच्छे योग भी बनना शुरू हो जाएंगे. इस सप्ताह मित्रों व परिजनों के साथ धार्मिक या विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं. भाई-बहनों के साथ संबंधों में अगर परेशानी चल रही है तो इस सप्ताह वह खत्म हो जाएगी और आपके रिश्ते बेहतर होते जाएंगे. अगर आपका कोर्ट कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो इस सप्ताह आपको विजय प्राप्त हो सकती है या फिर मामला जल्द ही खत्म हो जाएगा.

कर्क सप्ताहिक राशिफल: संचित धन में वृद्धि होगी
अप्रैल का यह सप्ताह (14 से 20 अप्रैल 2025) कर्क राशि वालों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है. करियर के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आप अपने लक्ष्यों को पूरा कर पाएंगे. परिवार के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे और हर मामले में उनका पूरा साथ भी मिलेगा. वहीं व्यापारियों की बात करें तो आप नई रणनीतियों को अपनाकर सफलता प्राप्त करेंगे और उच्च मुनाफा कमाने में अव्वल रहेंगे. इस सप्ताह धन संबंधित मामलों में योजना बनाकर चलने से आपको लाभ होगा और संचित धन में वृद्धि भी होगी. जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे और दोनों को एक दूसरे के साथ अच्छे पल बिताने के मौके भी मिलेंगे.

सिंह सप्ताहिक राशिफल: बिजनस में अच्छी तरक्की होगी
अप्रैल का यह सप्ताह (14 से 20 अप्रैल 2025) सिंह राशि वालों के लिए फायदेमंद रहने वाला है. सिंह राशि वालों को इस सप्ताह व्‍यक्‍तिगत विकास करने के मौके मिलेंगे और कई प्रतिष्ठित लोगों से आपकी जान पहचान भी बढ़ेगी. इस सप्ताह पर्सनल हो या प्रफेशनल हर क्षेत्र में आप काफी एक्टिव नजर आएंगे. अगर आपका बिजनस काफी दिनों से अच्छा नहीं चल रहा है तो मेष संक्रांति से आपके बिजनस में अच्छी तरक्की होगी और आप फायदे की स्थिति में नजर आएंगे. इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और बच्चों के लिए आप रोल मॉडल की भूमिका निभाएंगे. ससुराल पक्ष के लोगों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और हर कदम पर आपका साथ भी देंगे.

तुला सप्ताहिक राशिफल: बिजनस में तरक्की के मौके मिलेंगे
अप्रैल का यह सप्ताह (14 से 20 अप्रैल 2025) तुला राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है. तुला राशि वाले इस सप्ताह अपनी आय को संभालने और उसको सुरक्षित रखने में सक्षम होंगे. अगर आपका बिजनस काफी दिनों से सही नहीं चल रहा है तो इस सप्ताह आपको बिजनस में तरक्की के मौके मिलेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति उत्तम भी रहेगी. वहीं नौकरी पेशा जातकों को इस सप्ताह अधिकारियों और सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव भी बढ़ेगा. परिवार और कामकाज में अच्छी तरह बैलेंस बना पाएंगे और जीवनसाथी के साथ किसी संपत्ति की खरीदारी भी करेंगे.

धनु सप्ताहिक राशिफल: परिजनों का पूरा साथ मिलेगा
अप्रैल का यह सप्ताह (14 से 20 अप्रैल 2025) धनु राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है. धनु राशि वालों के भाग्य में इस सप्ताह वृद्धि होगी और परिजनों का पूरा साथ मिलेगा, जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा. इस सप्ताह आप पैसों की बचत करने में सक्षम होंगे और फिजूल के खर्चों से भी मुक्ति मिलेगी. परिवार में इस सप्ताह कोई शुभ कार्य हो सकता है, जिससे आप सकारात्मक महसूस करेंगे और सभी की खुशियों में अच्छी वृद्धि भी होगी. नौकरी व व्यापार करने वालों को अपने अपने क्षेत्र में अच्छा लाभ होगा और कार्यक्षेत्र में आप इस सप्ताह अच्छी स्थिति में नजर आएंगे. छात्रों की पढ़ाई लिखाई के मामले में जो भी समस्याएं चल रही थीं, वे इस सप्ताह दूर हो जाएंगी.

homeastro

अप्रैल का यह सप्ताह इन 5 राशियों के लिए बेहद शुभ, 7 दिन तक होगा जमकर लाभ

Hot this week

कब्ज के कारण और प्राकृतिक उपाय जानें, पेट साफ रखने के लिए जरूरी टिप्स.

कब्ज आजकल की लाइफस्टाइल से जुड़ी एक आम...

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...

Topics

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img