Last Updated:
Ganga Jal Ke Fayde : गंगाजल का प्रयोग सिर्फ पूजा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है. इसका इस्तेमाल हर उस स्थान पर किया जाता है जहां शुद्धता और पवित्रता की ज़रूरत होती है.
कहां-कहां करें गंगाजल का छिड़काव?
हाइलाइट्स
- गंगाजल से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है.
- शंख में गंगाजल भरकर रखने से लक्ष्मी की कृपा मिलती है.
- पूजा में नारियल पर गंगाजल छिड़कना शुभ होता है.
Ganga Jal Ke Fayde : गंगाजल को भारतीय संस्कृति में बेहद पवित्र माना जाता है. कहा जाता है कि यह सिर्फ जल नहीं, बल्कि पुण्य का प्रतीक है. हिन्दू परंपरा में गंगाजल को ऐसा माना गया है जो हर बुरे असर को दूर कर सकता है और वातावरण को शुद्ध करता है. यही कारण है कि पूजा पाठ में इसका विशेष स्थान होता है. जब भी किसी शुभ काम की शुरुआत होती है, गंगाजल से पहले स्थान और वस्तुओं को शुद्ध किया जाता है. यह सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि एक आस्था है जो पीढ़ियों से चली आ रही है. आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से पूजा के दौरान गंगाजल का किन किन खास तरीकों से प्रयोग किया जाता है जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
1. यंत्रों की सफाई में
अगर आप घर में किसी यंत्र की स्थापना कर रहे हैं, जैसे कुबेर यंत्र या श्री यंत्र, तो उसे गंगाजल से साफ करना जरूरी माना गया है. यह प्रक्रिया उस यंत्र को ऊर्जा से भर देती है और पूजा का असर बढ़ा देती है.
2. शंख में भरकर रखना
मंदिर या तिजोरी में रखा शंख अगर खाली हो तो इसे शुभ नहीं माना जाता. हमेशा उसमें गंगाजल भरकर रखें. ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और धन से जुड़ी रुकावटें कम होती हैं.
3. नारियल के छिड़काव में
पूजा में नारियल रखना आम बात है, लेकिन उसे ऐसे ही नहीं रखा जाता. या तो उसे गंगाजल से भरे कलश पर रखें या फिर नारियल पर गंगाजल का हल्का छिड़काव करें. इससे पूजा का प्रभाव और बढ़ता है.
4. घर में छिड़काव
घर में अगर मन भारी लगे या माहौल बोझिल हो, तो गंगाजल का हल्का छिड़काव करें. इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर का वातावरण शांत और संतुलित रहता है.
5. हवन से पहले और बाद
हवन के समय भी गंगाजल का इस्तेमाल किया जाता है. हवन कुंड की ईंटों को इससे धोना और हवन खत्म होने पर पूरे घर में इसका छिड़काव करना एक आम परंपरा है.
6. मूर्ति का अभिषेक
घर में रखी भगवान की मूर्तियों को रोजाना गंगाजल से नहलाना शुभ माना जाता है. इससे मूर्ति की ऊर्जा बनी रहती है और भक्त का मन भी शांत रहता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/astro-tips-uses-of-holy-water-during-worship-ganga-jal-ka-chhidkaw-kaha-kaha-karna-chahiye-9172813.html





