Last Updated:
बहराइच के रिंकू भैया की चिकन बिरयानी मशहूर है, जो 20 साल से बिरयानी बना रहे हैं. उनकी बिरयानी का स्वाद लाजवाब होता है. फुल प्लेट 80 रुपये और क्वाटर 60 रुपये में मिलती है.
बहराइच की फेमस चिकन बिरियानी!
हाइलाइट्स
- बहराइच के रिंकू भैया की बिरयानी मशहूर है.
- 20 साल से बिरयानी बना रहे हैं रिंकू भैया.
- फुल प्लेट 80 रुपये और क्वाटर 60 रुपये में मिलती है.
बहराइच: बिरयानी तो आपने कई बार खाई होगी, लेकिन आज हम जिस चिकन बिरयानी के बारे में बात करने जा रहे हैं, शायद ही आपने कभी ऐसा स्वाद चखा हो. यह चिकन बिरयानी बहराइच शहर के मोहल्ला मंसूरगंज में रहने वाले रिंकू बनाते है, जो पूरे बहराइच में अपनी बिरयानी के लिए फेमस हैं. रिंकू एक माहिर बावर्ची हैं और पिछले 20 सालों से बहराइच में बिरयानी बनाने और बेचने का व्यापार कर रहे हैं.
अच्छी से अच्छी बिरयानी को देती है मात!
रिंकू की बनाई चिकन बिरयानी बेहद खास और लजीज होती है. दरअसल, वे बिरयानी के मसाले, नमक और तेल को बहुत ध्यान से मापकर डालते हैं. जिससे बिरयानी का स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है. खाने वाला उसकी उंगलियां तक चाटने लगता है. और अगर कीमत की बात करें तो फुल प्लेट 80 रुपये और क्वाटर 60 रुपये में उपलब्ध होती है.
इस रेसिपी से बनाइए लाजवाब बिरयानी
रिंकू बावर्ची की तरह बिरयानी बनाने के लिए आपको सबसे पहले अच्छी क्वालिटी का बासमती चावल लेना होगा. फिर चावल को भिगोकर अलग से तैयार कर लें. जब चावल तैयार हो जाए, तो उसमें चिकन या मटन (जो भी आप बिरयानी में डालना चाहते हैं) को अलग से तेल और मसालों में पकाकर उसमें मिला लें. चिकन बनाने के लिए सबसे पहले बर्तन में तेल डालें, जब तेल हल्का गर्म हो जाए तो उसमें प्याज डालकर भूनें. प्याज जब लाल हो जाए, तो उसमें तेज पत्ता, हरी मिर्च, पोस्ता दाना, लाल मिर्च, हल्दी, लहसुन का पेस्ट और बाकी मसाले डालकर अच्छे से भून लें. भूनने के बाद इसमें चिकन डालें और फिर थोड़ी देर पकने दें. चिकन अच्छे से भुन जाने के बाद, इसे गलने के लिए छोड़ दें. जब चिकन अच्छी तरह गल जाए, तब इसे चावल के साथ मिला दें. इस तरह लाजवाब बिरयानी तैयार हो जाएगी.
अगर आप इन सभी झंझटों से बचना चाहते हैं तो आप बहराइच शहर के ओमकार टॉकीज के पास स्थित “अल हबीब जैका चिकन बिरयानी” रिंकू भैया के यहां आकर इनकी स्वादिष्ट बिरयानी का लुत्फ उठा सकते हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-bahraich-rinku-biryani-taste-finger-licking-good-local18-9173034.html






