Vastu Tips: वास्तु शास्त्र प्राचीन एक भारतीय वास्तुकला का एक विज्ञान है, जो घर में ऊर्जा को बैलेंस करता है. अगर किसी स्थान का निर्माण वास्तु नियमों के अनुसार होता है, तो वहां रहने वाले लोगों के जीवन में सुख-शांति, स्वास्थ्य, धन और समृद्धि बनी रहती है. वहीं अगर वास्तु के नियमों का ध्यान न रखा जाए और उससे जुड़ी गलतियां घर में हों तो इसका नेगेटिव असर देखने को मिलता है. ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्री रवि पाराशर के अनुसार, कुछ आसान से वास्तु टिप्स अपनाकर आप अपने घर के वास्तु दोषों को दूर कर सकते हैं और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकते हैं. आइए जानते हैं उसके बारे में.
वास्तु दोष दूर करने के कुछ उपाय
मुख्य दरवाजा: घर का मुख्य दरवाजा बिना किसी रुकावट के आसानी से खुलना चाहिए. दरवाजे के सामने कोई रुकावट नहीं होनी चाहिए, ताकि सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश निरंतर हो.
दिशा अनुसार चीजों की व्यवस्था: घर के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में भारी सामान रखें और उत्तर-पूर्व हिस्सा खुला और हल्का रखें. इससे ऊर्जा का संतुलन बना रहता है.
पौधों का उपयोग: घर के अंदर और बाहर हरे-भरे पौधे लगाएं. तुलसी का पौधा विशेष रूप से शुभ माना जाता है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है.
ये भी पढ़ें- Sankashti Chaturthi Upay: संकष्टी चतुर्थी के दिन करें ये उपाय बिना व्रत के पूरी होगी हर मनोकामना!
साफ-सफाई: घर को हमेशा साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखें. गंदगी और अव्यवस्था नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है.
पानी का स्रोत: अगर घर में फव्वारा या छोटा तालाब है, तो उसे उत्तर-पूर्व दिशा में रखें. इससे धन और सुख-शांति में वृद्धि होती है.
दीवारों का रंग: हल्के रंग जैसे नीला, हरा या पीला रंग मानसिक शांति और सकारात्मकता बढ़ाते हैं. इन्हें घर की दीवारों पर प्रयोग करें.
रसोई की सही दिशा: रसोईघर दक्षिण-पूर्व दिशा में होना चाहिए. रसोई इस दिशा में होने से घर में प्रेम, खुशहाली और समृद्धि बनी रहती है.
घर के बीच का हिस्सा साफ रखें: घर के बीच का हिस्सा, जिसे ब्रह्मस्थान कहा जाता है, हमेशा खुला और साफ-सुथरा होना चाहिए. क्योंकि इससे ऊर्जा का प्रवाह बाधित होता है.
ये भी पढ़ें- Duryodhana Temple: भारत के इन अनोखे मंदिर में होती है दुर्योधन की पूजा, इसके पीछे का रहस्य कर देगा हैरान!
पढ़ाई और काम की जगह उत्तर या पूर्व में रखें: पढ़ाई की मेज या वर्क डेस्क को उत्तर या पूर्व दिशा में रखें. इससे एकाग्रता बढ़ती है और शिक्षा व करियर में सफलता मिलती है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/astro-tips-vastu-tips-easy-ways-to-increase-positive-energy-at-home-and-office-remove-vastu-dosh-upay-9174402.html







