Last Updated:
Dogs Cry At Night : कई बार हमारे जीवन में कुछ ऐसी घटनाएं घटती हैं जिसका हमारे जीवन पर बहुत असर पड़ता है. इन्हीं में से एक है रात में कुत्ते का रोना. जो एक साधारण घटना नहीं मानी जाती है.
रात में कुत्ते का रोना किस बात का संकेत?
हाइलाइट्स
- कुत्ते का रात में रोना अशुभ संकेत माना जाता है.
- धार्मिक दृष्टिकोण से कुत्ता भगवान भैरव से जुड़ा है.
- विज्ञान के अनुसार कुत्ते दर्द या अकेलेपन में रोते हैं.
Dogs Cry At Night : कुत्ते इंसान के सबसे करीबी जीव माने जाते हैं. ये वफादार भी होते हैं और समझदार भी लेकिन जब रात को अचानक कोई कुत्ता जोर जोर से रोने लगे तो डर लगना आम बात है. खासकर तब जब लोग कहें कि ये किसी अशुभ बात का संकेत है. कई लोग मानते हैं कि कुत्ते का रात में रोना कोई अनहोनी या बुरी घटना का इशारा होता है. लेकिन क्या ये बातें सच हैं? चलिए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से इसके पीछे की असली वजह क्या है.
लोक मान्यताएं क्या कहती हैं?
पुराने समय से कई जगहों पर माना जाता है कि अगर कुत्ता रात में रोए, खासकर किसी खास जगह पर बैठकर, तो वहां कुछ गलत होने वाला है. कुछ लोगों का ये भी कहना है कि जहां कुत्ता रोता है, वहां किसी नकारात्मक ऊर्जा की मौजूदगी हो सकती है. कई बार इसे किसी अपनों के जाने या बीमार होने से भी जोड़ा जाता है. हालांकि इन बातों का कोई ठोस आधार नहीं मिलता लेकिन फिर भी लोग इन पर भरोसा करते हैं.
धार्मिक सोच का क्या मतलब है?
धार्मिक नजरिए से देखा जाए तो कुत्ता भगवान भैरव से जुड़ा हुआ माना जाता है. कहा जाता है कि जब कुत्ता कुछ अजीब महसूस करता है तो वह रोकर इशारा करता है. हो सकता है वह किसी नज़रअंदाज खतरे को पहले ही पहचान लेता हो. कुछ लोग इसे चेतावनी मानते हैं, तो कुछ इसे भगवान का संदेश समझते हैं.
साइंस क्या कहती है?
अगर विज्ञान की मानें तो कुत्तों के रोने की वजह थोड़ी अलग है. कुत्ते बहुत तेज सुन और सूंघ सकते हैं. वे ऐसी आवाजें भी पकड़ सकते हैं जो इंसान नहीं सुन सकता. कई बार वे किसी आवाज या गंध से परेशान होकर रोने लगते हैं. इसके अलावा, अगर उन्हें कोई तकलीफ हो, दर्द हो या वे अकेलापन महसूस करें तो भी वे रो सकते हैं.
कुत्तों के रोने को एक और वजह से जोड़ा जाता है – एक दूसरे से बात करना. हां, कुत्ते भी अपने खास अंदाज़ में बात करते हैं. उनका रोना किसी और कुत्ते को बुलाने या कुछ बताने का तरीका हो सकता है.
नतीजा क्या निकला?
कुत्ते के रात में रोने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. कुछ लोग इसे धार्मिक मानते हैं, कुछ वैज्ञानिक वजहों से जोड़ते हैं. लेकिन सबसे ज़रूरी बात ये है कि डरने की ज़रूरत नहीं है. अगर कोई कुत्ता बार बार रोता है तो हो सकता है वह बीमार हो या उसे किसी मदद की ज़रूरत हो.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/astro-tips-why-do-dogs-cry-at-night-raat-me-kutte-ke-rone-ka-kya-matlab-hota-hai-9173247.html

















