आगरा: मोहब्बत का शहर आगरा इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है. सूरज की तपिश इतनी तेज है कि मोहब्बत की मिसाल ताजमहल भी इस गर्मी के आगे फीका लगने लगा है. यहां घूमने आने वाले पर्यटक गर्मी से बेहाल हैं. कुछ तो गर्मी से निढाल होकर गिर तक जा रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी इस मौसम में ताजमहल घूमने का मन बना रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.
एक्सपर्ट्स ने दिए टिप्स ।
Bharat.one से खास बातचीत में ताज सुरक्षा के प्रभारी एसीपी अरीब अहमद ने पर्यटकों को कुछ जरूरी सुझाव दिए हैं, जिन्हें अपनाकर गर्मी में भी ताजमहल का आनंद उठाया जा सकता है.
ये जरूरी टिप्स रखें ध्यान:-
ऑनलाइन टिकट बुक करें: -सबसे पहले पर्यटक ऑनलाइन टिकट बुक करें ताकि लंबी लाइन में लगने से बच सकें.
जरूरी सामान साथ रखें: छाता, पानी की बोतल और छोटे बच्चों की जरूरत का सामान साथ जरूर रखें.
एनर्जी ड्रिंक साथ लें: हो सके तो ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ORS) या एनर्जी ड्रिंक भी रखें.
हल्के और सूती कपड़े पहनें: गर्मी से राहत पाने के लिए ढीले व सूती कपड़े पहनें.
सनग्लास और टोपी का इस्तेमाल करें: धूप से बचने के लिए चश्मा और टोपी का इस्तेमाल जरूरी है.
कंफर्टेबल जूते पहनें: ताजमहल परिसर में काफी दूरी तक पैदल चलना होता है, इसलिए आरामदायक जूते पहन कर आएं.
ई-रिक्शा का प्रयोग करें: पार्किंग से ताजमहल तक पहुंचने के लिए ई-रिक्शा या गोल्फ कार्ट का इस्तेमाल करें.
छांव में चलें: पैदल चलते समय पेड़ों की छांव वाली जगहों से चलने की कोशिश करें.
अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं, तो गर्मी के इस मौसम में भी ताजमहल की खूबसूरती का लुत्फ उठा सकते हैं और अपनी यात्रा को यादगार बना सकते हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-tips-for-visiting-agra-taj-mahal-in-extreme-heat-by-experts-local18-9176856.html







