Last Updated:
Delhi IGI Airport: आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल वन से पैसेंजर्स का पहला सफर मुसीबत भरा रहा. जाने वाले पैसेंजसर को बैगेज चेकइन में जद्दोजहद का सामना करना पड़ा तो आने वाले पैसेंजर अपने बैगेज के लिए परेशान होते रहे.

हाइलाइट्स
- आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल वन का 15 अप्रैल को शुरू हुआ था ऑपरेशन
- आपॅपरेशन शुरू होने के साथ आई बैगेज चेकइन सिस्टम् में तकनीकी खराबी
- सिक्योरिटी जांच के लिए भी पैसेंजर को करना पड़ा लंबा इंतजार.
Delhi Airport Terminal One: लंबे इंतजार के बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट के नए-नवेले टर्मिनल वन से 15 अप्रैल की रात 00:01 बजे से फ्लाइट ऑपरेशन शुरू कर दिए गए. चूंकि रात में आईजीआई एयरपोर्ट से चुनिंदा डोमेस्टिक फ्लाइट का ही ऑपरेशन होता है, लिहाजा जैसे-तैसे काम चलता रहा. लेकिन, जैसे-जैसे सुबह हुई और पैसेंजर्स का दबाव बढ़ा, नए-नवेले टर्मिनल ने हांफना शुरू कर दिया.
टर्मिनल वन में बात चेक-इन सिस्टम की हो, या फिर बैगेज मेकअप एण्ड ब्रेकअप की हो, हर जगह हालात हायतौबा वाले हो गए थे. जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, हालात बद से बदतर होते चले गए. डिपार्चर टर्मिनल में बैगेज चेक काउंटर में लंबी कतारें लग गई, वहीं एराइवल टर्मिनल में पैसेंजर अपने बैगेज के इंतजार में घंटो खड़े रहे. दोपहर होते-होते हालात इस कदर बिगड़ गए कि डायल ऑफिसियल को लगने लगा कि हालात हाथ से बाहर निकल रहे हैं.
Total chaos at #delhiairport T1, @gmr, belts have all stopped working. . Travel nightmare! #dgca, #aai. @DelhiAirport pic.twitter.com/siHu8H8Ahb
— Purisahib (@KaramPuri7) April 15, 2025
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/nation/igi-airport-new-t-1-gasped-in-few-hours-chaos-from-baggage-to-security-dgca-cisf-also-under-scrutiny-9179125.html






