Wednesday, February 4, 2026
27 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

राशि अनुसार करें यह खास उपाय, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य! सुख-समृद्धि से भर जाएगा घर


उज्जैन: हिन्दू धर्म में प्रत्येक एक व्यक्ति भगवान की पूजा-पाठ व आराधना के साथ भगवान को प्रसन्न करने के लिए मंत्र व चालीसा का जाप करता है. जैसे कि शिव जी को शिव चालीसा, हनुमान जी को हनुमान चालीसा का पाठ, ऐसे अन्य देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए अलग-अलग चालीसा का पाठ कराया जाता है.

उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, अगर राशि अनुसार पाठ कराया जाए तो जातक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. साथ ही कुंडली में राशि स्वामी ग्रह मजबूत होता है. कुंडली में ग्रहों के मजबूत रहने पर जातक को आय सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है

मेष: इस राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं. मंगल को पराक्रम, उत्साह और साहस का प्रतीक माना जाता है, जिसका प्रभाव मेष राशि के जातकों में दिखाई देता है. इस राशि के जातक को मंगल को प्रसन्न करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना बेहद फायदेमंद रहता है.

वृषभ: इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है, जो भौतिक सुख, सौंदर्य, प्रेम और समृद्धि का प्रतीक है. शुक्र की वजह से इस राशि के जातक फैशनेबल, शौकीन और रोमांटिक होते हैं. इस राशि के जातक को शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए. इस राशि वालों को शिव जी की पूजा करना काफी शुभ है. पूजा में सफेद चंदन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए.

मिथुन: इस राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं. बुध ग्रह को बुद्धिमत्ता, संचार और तर्क शक्ति का कारक माना जाता है. इस राशि वालों को सरस्वती चालीसा का पाठ करना चाहिए, जो बेहद फायदेमंद होता है.

कर्क: इस राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा मन का प्रतीक होता है. इसलिए शिव चालीसा या चंद्र चालीसा पाठ करना लाभकारी रहता है.

सिंह: इस राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है. सूर्य आत्मा, इच्छाशक्ति और जीवन शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है. इन्हें रोजाना सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए. साथ ही दुर्गा चालीसा का पाठ करना लाभकारक रहेगा.

कन्या: इस राशि का स्वामी ग्रह बुध है. बुध ग्रह बुद्धि, तर्क, वाणी, संचार और व्यापार का कारक माना जाता है. इस राशि के जातक को गायत्री चालीसा का पाठ करना लाभकारक रहेगा.

तुला: इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है. शुक्र प्रेम, सौंदर्य, आकर्षण और लग्जरी से जुड़ा ग्रह है. इसलिए इस राशि के जातक को शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए.

वृश्चिक: इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल है. पराक्रम, उत्साह और साहस का प्रतीक माना जाता है. इसलिए इस राशि के जातक को हनुमान चालीसा का पाठ करना फायदेमंद रहेगा.

धनु: इस राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है, जिसे देवगुरु बृहस्पति भी कहा जाता है. इसलिए इस राशि के जातक को बृहस्पति चालीसा का पाठ करना चाहिए.

मकर: इस राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं. शनि मकर राशि के जातकों में अनुशासन, दृढ़ता और महत्वाकांक्षी जैसे गुणों का संचार करते हैं. इसलिए इस राशि के जातकों को शनि चालीसा का पाठ करना सबसे उत्तम होगा.

कुंभ: इस राशि का जातक भी स्वामी ग्रह शनि हैं. इसलिए इस राशि के जातक को भी शनि चालीसा का पाठ करना विशेष फल की प्राप्ति करवाता है.

मीन: इस राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं. इसलिए इस राशि के जातक को बृहस्पति चालीसा का पाठ करना बेहद लाभदायक होता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Hot this week

marriage problems solution। जानकी जयंती 2026 पर करें सरल उपाय

Last Updated:February 04, 2026, 18:52 ISTJanki Jayanti 2026:...

Topics

Surya Grahan 2026। सूर्य को अर्घ्य देना सही है या नहीं?

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण का नाम सुनते...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img