Last Updated:
Lunar Eclipse 2025, Chandra Grahan Kab Lagega: उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज से जानते हैं कि साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगने वाला है और क्या यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं? चंद्र ग्रहण का सूतक काल …और पढ़ें
इस साल चार ग्रहण लगने वाले थे, जिसमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण हैं. साल 2025 का अंतिम चंद्र ग्रहण लगने ही वाला है. ऐसे में आइए जानते हैं मध्य प्रदेश के उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज से कि साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगने वाला है और क्या यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा.
साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर, रविवार को रात 9 बजकर 58 मिनट पर लगेगा और इसका समापन 8 सितंबर की रात 1 बजकर 26 मिनट पर होगा. ज्योतिषियों की मानें तो 7 सितंबर को दिखने वाला चंद्र ग्रहण एकदम लाल दिखेगा, जिसे ब्लड मून के नाम से भी जाना जाता है.
कब से कब लगेगा सूतक?
चंद्र ग्रहण के शुरू होने से करीब 9 घंटे पहले सूतक काल प्रारंभ हो जाता है. चूंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए सूतक काल का प्रभाव भी यहां लागू होगा. इस दौरान पूजा-पाठ और अन्य शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है. आगामी चंद्र ग्रहण का सूतक काल दोपहर 12:57 बजे शुरू हो जाएगा.
ईष्टदेव के मंत्रों का करें जाप
साल का अंतिम यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इस दौरान हर शुभ कार्य के साथ भगवान की भी पूजा नहीं की जाएगी. इसलिए धार्मिक उपायों को करने से नकारात्मक प्रभावों से बचा जा सकता है, जैसे कि इस दौरान ईष्टदेव के मंत्रों का जाप करें, खासकर चंद्र मंत्रों का उच्चारण करें. मंत्रों का जाप सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.






