Last Updated:
Special Food Recipe: भाद्र मास के विशेष अवसर पर पित्तौर की सब्जी बनाई जाती है, जो स्वाद में गट्टे जैसी लगती है. यह परंपरागत राजस्थानी डिश खासकर त्यौहार और व्रत के दिनों में खूब पसंद की जाती है. बेसन से बनी यह ड…और पढ़ें
गांवों में पित्तौड़ की सब्ज़ी को खास महत्व दिया जाता है. यह सब्ज़ी बेसन से बने छोटे-छोटे टुकड़ों को पकाकर तैयार की जाती है.देखने और खाने में इसका स्वाद राजस्थान की लोकप्रिय गट्टे की सब्ज़ी जैसा होता है. खासतौर पर बरसात और भाद्र महीने में इसे बनाकर खाने का अलग ही आनंद होता है.
पित्तौड़ की सब्ज़ी बनाने की तरीका भी काफी रोचक होती है. सबसे पहले बेसन को अच्छे से घोलकर मोटा बैटर तैयार किया जाता है. फिर इसे पतली परत के रूप में थाली पर फैलाकर कड़ाई में भाप से पकाया जाता है .पकने के बाद इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर प्याज, टमाटर, मसाले और दही से बने स्वादिष्ट ग्रेवी में डालकर पकाया जाता है.इसी वजह से इसका स्वाद और टेक्सचर गट्टे की सब्ज़ी से मिलता-जुलता है.
भाद्र महीने की शान बनी पित्तौड़ की सब्ज़ी
ग्रामीण इलाकों में भाद्र महीने में इस सब्ज़ी का चलन इतना अधिक है कि इसे घर-घर में बनाया जाता है.खासकर त्योहारों और पारंपरिक अवसरों पर इसका विशेष महत्व होता है. लोग इसे गरमा-गरम रोटियों, बाजरे की रोटी के साथ खाते हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-special-food-recipe-why-is-pittaur-ki-sabji-special-in-bhadra-month-it-leaves-gatte-behind-in-taste-note-recipe-local18-9561931.html

















