Home Uncategorized mahalaxmi vrat me laxmi ke 8 naam jap karne ke fayde |...

mahalaxmi vrat me laxmi ke 8 naam jap karne ke fayde | माता लक्ष्मी के 8 नाम जाप के फायदे

0
1


इस साल महालक्ष्मी व्रत का प्रारंभ 31 अगस्त से होने वाला है. महालक्ष्मी व्रत में 15 या 16 दिनों तक धन और वैभव की देवी माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं. भाद्रपद शुक्ल अष्टमी तिथि से शुरू होने वाला महालक्ष्मी व्रत आश्विन कृष्ण अष्टमी खत्म होता है. महालक्ष्मी व्रत में माता लक्ष्मी के 8 नामों का जाप करने से ​दरिद्रता दूर होती है. यदि आपके जीवन में धन का संकट है तो इन नामों के जाप से वह दूर हो जाएगा. माता लक्ष्मी के 8 नाम अष्टलक्ष्मी के नाम से जाने जाते हैं. आइए जानते हैं माता लक्ष्मी के 8 नाम और इनके जाप के फायदों के बारे में.

माता लक्ष्मी के 8 नाम

माता लक्ष्मी के आठ नाम को अष्टलक्ष्मी कहा गया है. इनको धन, संतान, ज्ञान, वीरता, विजय, शक्ति आदि का प्रतीक मानते हैं. अष्टलक्ष्मी में पहला नाम है आदिलक्ष्मी, दूसरा नाम है धनलक्ष्मी, तीसरा नाम है धान्यलक्ष्मी, चौथा नाम है गजलक्ष्मी, पांचवा नाम है संतानलक्ष्मी, छठा नाम है वीरलक्ष्मी, सातवां नाम है विजयलक्ष्मी और आठवां नाम है विद्यालक्ष्मी.

माता लक्ष्मी के 8 नाम जाप के फायदे

1. अष्टलक्ष्मी नाम का जाप करने से अन्न और जीवन की ऊर्जा प्राप्त होती है.

2. अष्टलक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति को धन, वैभव और ऐश्वर्य मिलता है.

3. अष्टलक्ष्मी के आशीर्वाद से लोगों को अन्न और पोषण मिलता है.

4. शक्ति, सौभाग्य, मान और सम्मान के ​लिए भी अष्टलक्ष्मी के नाम का जाप करते हैं.

5. जिन लोगों को कोई संतान नहीं है, वे अष्टलक्ष्मी नाम का जाप करते हैं तो उनको संतान सुख मिलता है और उनके परिवार की रक्षा होती है.

6. अष्टलक्ष्मी के नाम का जाप करने से व्यक्ति को साहस, पराक्रम, शक्ति​ के साथ युद्ध में विजय की प्राप्ति होती है.

7. अष्टलक्ष्मी की कृपा से उनके भक्तों को हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है.

8. य​दि आपको ज्ञान प्राप्ति की चाह है तो आप अष्टलक्ष्मी के नाम का जाप करें. ज्ञान प्राप्त करने में सफलता मिलेगी.

9. अष्टलक्ष्मी अपने भक्तों को संतोष, सुख, शांति और आध्यात्मिक शक्ति भी प्रदान करती हैं.

माता लक्ष्मी के 8 नाम का जाप कैसे करें?

महालक्ष्मी व्रत के पहले दिन से लेकर समापन तक आपको स्नान के बाद साफ कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए. उसके बाद पूर्व या ईशान कोण में घी का एक दीपक जलाएं. अपने लिए एक आसन बिछाएं और उस पर पूरब या ईशान कोण में मुख करके बैठ जाएं. उसके बाद माता लक्ष्मी के 8 नाम का जाप करें. नाम जाप के लिए कमलगट्टे की माला का उपयोग करना चाहिए. आप चाहें तो 5, 11, 21 माला की संख्या में जाप कर सकते हैं.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here